'रावण' के निधन से दुखी हैं रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता, पीएम मोदी बोले- उनके काम को कई पीढ़ियां याद करेंगी

Published : Oct 06, 2021, 11:44 AM IST
'रावण' के निधन से दुखी हैं रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता, पीएम मोदी बोले- उनके काम को कई पीढ़ियां याद करेंगी

सार

रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण (Ravan) का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 5 अक्टूबर को देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उनके निधन की खबर भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कन्फर्म की है। पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। 

मुंबई। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण (Ravan) का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 5 अक्टूबर को देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उनके निधन की खबर भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कन्फर्म की है। पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। अरविंद त्रिवेदी के निधन से रामायण में उनके साथ काम राम, लक्ष्मण और सीता का रोल कर चुके अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया बेहद दुखी हैं। उनके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

PM नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा को लेकर भी बेहद जुनूनी थे। उन्हें 'रामायण' में उनके द्वारा किए गए काम को लेकर कई पीढ़ियां याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

 

'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।

 

लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिता समान व्यक्ति, अपने मार्गदर्शक, शुभचिंतक और एक जेंटलमैन को खो दिया है।

 

माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने लिखा- उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। एक बहुत अच्छे इंसान अरविंद त्रिवेदी (रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?