
मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) में पहुंचीं। उनके साथ टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय भी मौजूद थीं। अपने शो में एकता कपूर को देख रणवीर सिंह को 'नागिन' शो की याद आ गई। रणवीर ने कहा- मैडम आ गई हैं तो मैं नागराज का ऑडिशन दे ही देता हूं। इसके बाद रणवीर सिंह को नाग का मुकुट पहनाया जाता है। इसके बाद एकता कपूर कहती हैं एक्शन तो मौनी रॉय बीन बजाना शुरू कर देती हैं। मौनी रॉय की बीन पर रणवीर सिंह नागिन डांस करने लगते हैं।
इसके बाद रणवीर सिंह स्टेज पर ही लेटकर डांस करने लगते हैं। रणवीर सिंह का डांस देखकर एकता कपूर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। रणवीर सिंह का डांस देखने के बाद एकता कपूर कहती हैं- इसके बाद तो अब नागिनों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नागराज के साथ काम कर लेंगे। बता दें कि एकता कपूर ने हाल ही में 'नागिन' (Naagin) फ्रैंचाइज के अगले पार्ट यानी 'नागिन 6' का अनाउंसमेंट किया है। एकता कपूर ने 'नागिन 6' की लीड एक्ट्रेस को लेकर 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में एक हिंट भी दिया था। हालांकि, अभी ये फाइनल नहीं हुआ है कि अगले सीजन में नागिन कौन बनेगी।
नई 'नागिन' का नाम M से होगा शुरू :
बिग बॉस में जब सलमान खान ने नागिन के नाम के बारे में पूछा तो एकता कपूर ने कहा कि वो नागिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का पूरा नाम नहीं बताएंगी लेकिन उसका नाम M से शुरू होता है। जल्द ही दर्शकों को इस शो का प्रोमो देखने मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस के वीकेंड का वार में शामिल होने के लिए वो अपने साथ दो नागिन भी लेकर आई हैं। एकता कपूर के साथ-साथ उनकी पसंदीदा नागिन सुरभि चांदना (Surbhi Chandna) और सीजन 2 की नागिन अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) भी शो में शानिल हुई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।