Bigg Boss 15: Karan Kundrra और तेजस्वी के बीच बढ़ने लगी दूरिया, Neha Bhasin और प्रतीक में हुई धक्का-मुक्की

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का दिल इस शो में मिला। लेकिन अब इनके बीच दूरियां आती दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार के एपिसोड में देखा गया कि करण कुंद्रा उमर से बात करते दिखाई दे रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 6:09 PM IST

मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg boss 15) में घर के अंदर हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बन जाते हैं। प्यार में डूबे रिश्ते भी यहां गेम की भेट चढ़ जा रहे हैं। सलमान खान ने विकेंड के वार में कहा था कि बिग बॉस शो रिश्ते बनाने का शो है। लेकिन यहां रिश्ते टूट रहे हैं। इसकी बानगी करण कुंद्रा (Karan kundraa) और तेजस्वी प्रकाश (tejaswi prakash) हैं। इसी कड़ी में नेहा भसीन (Neha bhasin) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal ) हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच दूरियां

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का दिल इस शो में मिला। लेकिन अब इनके बीच दूरियां आती दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार के एपिसोड में देखा गया कि करण कुंद्रा उमर से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वो उमर से बोलते हैं आप अगर कुछ चीज छुपानी शुरू कर देते हैं तो कहीं ना कहीं चीजें खराब होनी शुरू हो जाती हैं। वो कहते हैं दोनों तेज हैं (तेजस्वी और विशाल) हैं गेम खेल रहे हैं।उसको भी आगे जाना है। 

करण को तेजा का विकास से बातचीत करना नहीं पसंद

दरअसल, करण का विकास से संबंध अच्छे नहीं है। वो उन्हें नहीं पसंद करते हैं। लेकिन तेजस्वी विकास के साथ बातचीत करती दिखाई देती हैं। करण के मना करने के बाद भी वो विशाल से बात करती हैं। जिससे करण नाराज दिखाई दे रहे हैं।

नेहा भसीन और प्रतीक का रिश्ता टूटा!

वहीं बिग बॉस ओटीटी में बना रिश्ता नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल का इस घर में टूटा नजर आ रहा है। पिछले कई एपिसोड में एक दूसरे के साथ खड़े रहने वाले शुक्रवार के एपिसोड में बुरी तरह लड़ते नजर आएं। नेहा भसीन अपने दोस्त निशांत भट और प्रतीक सहजपाल पर अपना आपा खोती नज़र आती हैं। वीडियो में, नेहा पहले प्रतीक को बाहर निकलने के लिए कहने पर फटकार लगाती हैं। वो प्रतीक की खिंचाई की। प्रतीक नेहा को शांत करने की कोशिश करते हैं और नेहा ने प्रतीक को गुस्से में धक्का दे दिया। उन्होंने कहा कि मुझे हर बार फिर से चुप रहने के लिए मत कहो।

किचन ड्यूटी को लेकर मचा कोहराम

इसके साथ ही घर में किचन ड्यूटी को लेकर राजीव और तेजस्वी के बीच तूतू-मैं मैं हुआ। राजीव ने कहा कि कोई मेरे ऊपर रूल नहीं कर सकता है। राजीव का कहना है कि मैं दिन भर किचन में नहीं खड़ा रह सकता हूं। बाद में घरवाले किचन के झगड़े को सुलझाने की कोशिश करते हैं।
 

और पढ़ें:

KBC के मंच पर Rani Mukerji ने बेटी अदिरा के जन्म को लेकर खोला 'राज', बताया-मां होना क्या होता

बेटे Jeh को नैनी की गोद में छोड़ Kareena ने पकड़ा तैमूर का हाथ, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ फैमिली

Prakash Raj और Sonu Sood ने किसानों के संघर्ष के पढ़ें कसीदे, कहा- सरकार को झुकने पर किया मजबूर

Share this article
click me!