
मुंबई। TV सीरियल 'बैरिस्टर बाबू' (Barrister Babu) इन दिनों काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब शो में लीप लेने की तैयारी मे हैं। इसके साथ ही बड़ी बोंदिता के रूप में एक्ट्रेस आंचल साहू को ले लिया गया है। हालांकि, इसी बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका भी लगा है। शो में बोंदिता की आंटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस खुशबू कमल (Khushboo Kamal) ने अब सीरियल को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
सीरियल को छोड़ने की वजह बताते हुए खुशबू कमल ने कहा कि वो पर्दे पर 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं निभाना चाहती हैं। खुशबू कमल के शो छोड़ने के फैसले के बाद मेकर्स ने भी इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। उन्होंने खुशबू कमल की जगह पर किसी दूसरी एक्ट्रेस को लेने के बजाय उनके किरदार को सीरियल में खत्म करने का फैसला किया है।
एक इंटरव्यू में खुशबू कमल ने बताया- मैं इस शो में काम करके बहुत खुश थी। काश! मेकर्स इस बात को समझ पाते कि मैं ये शो क्यों छोड़ रही हूं। आज मेरी शूटिंग का लास्ट डे है। मैं ये शो इसलिए छोड़ रही हूं क्योंकि इसमें लंबा लीप आने वाला है। बोंदिता लंदन से लौटेगी और वो बड़ी हो जाएगी। मेरे किरदार के भी दो बच्चे होंगे, जो लीप के बाद बड़े हो जाएंगे। अब मैं 20 साल की लड़की की मां का रोल तो नहीं निभा सकती। मेकर्स ने फैसला लिया है कि मेरे किरदार को मरता हुआ दिखा कर रोल को ही खत्म कर देंगे।
बता दें कि बैरिस्टर बाबू सीरियल 11 फरवरी, 2020 से शुरू हुआ है। इस शो के अब तक 300 एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं। शो में ऋषि खुराना, आंचल साहू, जैसन शाह, वर्षा चटर्जी, आशीष कोल, सायंतनी घोष, अलका कौशल, राम अवाना ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।