रोडीज फेम रघु ने शादी के 12 साल बाद पत्नी को छोड़ इनसे की थी दूसरी शादी, अब आई ये खुशखबरी

रघुराम ने गर्लफ्रेंड नताली से 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। नताली, रघु से 14 साल छोटी हैं। शादी से पहले दोनों ने 4 महीने एक-दूसरे को डेट किया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2019 2:52 PM IST / Updated: Aug 04 2019, 08:29 PM IST

मुंबई। रोडीज और स्पिलट्सविला जैसे पॉपुलर शोज से मशहूर हुए प्रेजेंटर रघु राम की दूसरी वाइफ नताली डि लूसियो मां बनने वाली हैं। ये अच्छी खबर खुद रघु राम ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की है। रघुराम ने गर्लफ्रेंड नताली से 12 दिसंबर, 2018 को दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। नताली, रघु से 14 साल छोटी हैं। शादी से पहले दोनों ने 4 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था। बता दें कि रघु को 'रोडीज' में उनके मुंहफट व्यवहार के लिए जाना जाता था। 2014 में रघु ने अपने भाई राजीव के साथ मिलकर खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था।

पत्नी से तलाक होने पर रघु ने दी थी पार्टी...
- 2015 में रघु राम पहली वाइफ सुगंधा गर्ग से अलग रहने लगे थे हालांकि कानूनी तौर पर ये कपल 29 जनवरी, 2018 को अलग हो गया। दोनों ने अपने फ्रेंड्स को तलाक होने की पार्टी भी दी थी।
- रघु और सुगंधा ने 2006 में शादी की थी। 12 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। रघु रियलिटी शो रोडीज से फेमस हुए तो वहीं, सुगंधा कॉमेडी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इन्होंने टीवी शोज भी होस्ट किए हैं। 

Latest Videos

इस वजह से हुआ था तलाक...
रिपोर्ट्स की मानें तो रघु राम और सुगंधा के बीच में तलाक का कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाना था। सुगंधा ने बताया था कि हमारे बीच सब ठीक है, बस दोनों अपने-अपने काम की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। सुगंधा का कहना था कि अलग होने के बाद भी हम अच्छे दोस्त हैं। जब भी काम से वक्त मिलता है तो हम साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। 

एजाज खान को डेट कर चुकी हैं नताली...
बता दें कि नताली और रघु की पहली मुलाकात दो साल पहले एक गाने ‘आंखों ही आंखों में’ शूटिंग के दौरान हुई थी। रघु से पहले कैनेडियन सिंगर नताली टीवी एक्टर एजाज खान को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इनका जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख