रसोड़े में कौन था पूछने वाली एक्ट्रेस को करना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती, फैंस ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआएं

Published : Jul 05, 2021, 09:01 PM IST
रसोड़े में कौन था पूछने वाली एक्ट्रेस को करना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती, फैंस ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआएं

सार

पॉपुलर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रूपल पटेल (Rupal Patel) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिला मोदी के नाम से फेमस रूपल पटेल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है लेकिन अब तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्यों एडमिट किया गया है। 

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रूपल पटेल (Rupal Patel) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिला मोदी के नाम से फेमस रूपल पटेल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है लेकिन अब तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्यों एडमिट किया गया है। 

रूपल पटेल की अस्पताल में भर्ती होने की खबरें फैलते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। वैसे, रूपल पटेल का भी अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि साथ निभाना साथिया सीरियल में कोकिला मोदी के किरदार से फेमस हुईं रूपल को मेकर्स ने दूसरे सीजन 'साथ निभाना साथिया 2' में भी रिटेन किया था। 

रसोड़े में कौन था हुआ वायरल : 
रूपल पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मुझे साथ निभाना साथिया के सीक्वल के लिए कॉन्टैक्ट किया गया तो वह केवल एक महीने के लिए था। अब जब एक महीना पूरा हो गया है, तो मैं उस शो से बाहर हो गई हूं। मैंने साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में इस छोटे से रोल के लिए सिर्फ इसलिए हां कहा था क्योंकि लोग कोकिलाबेन के किरदार को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने रूपल पटेल के एक डायलॉग रसोड़े में कौन था का रीमिक्स वर्जन बनाया था, जो काफी वायरल हुआ था। 

कई शोज में काम कर चुकीं रूपल : 
रुपल ने न सिर्फ टीवी शोज बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1985 में फिल्म महक से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने अंतरानंद, सूरत का सातवां घोड़ा, मेमो, समर, पहचान जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2001 में टीवी में दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला टीवी शा था शगुन। इसके अलावा उन्होंने जाने क्या बात हुई, मोहिनी, साथ निभाना साथिया, ये रिश्ते है प्यार के, गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान शामिल है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tum Se Tum Tak: आर्य की हालत नाजुक, अनु पर तानों की बौछार; क्या बच पाएगा दोनों का प्यार?
Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर