
मुंबई. सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 का रविवार 29 सितंबर को प्रीमियर किया गया। इसमें सभी कंटेस्टेंट की एंट्री काफी धमाकेदार रही। लेकिन 'बिग बॉस' के घर में जाने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स की जोड़ी बनाएगी और तय किया गया कि कौन-किसके साथ बेड शेयर करेगा। ऐसे में रश्मि देसाई के BFF यानी बेड फ्रेंड फोरऐवर उनका को-स्टार सिद्धार्थ शुक्ला बने। दोनों एक साथ शो 'दिल से दिल तक' में नजर आ चुके हैं।
रश्मि को मिली ये जिम्मेदारी
टीवी सीरियल 'उतरन' एक्ट्रेस रश्मि को किचन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को निभाने का काम एक्ट्रेस के BFF यानी सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे। दोनों को एक साथ बेड भी शेयर करना होगा। इस जिम्मेदारी के बाद रश्मि और सिद्धार्थ को एक मिनट में बर्गर बनाने के लिए भी कहा जाता है और दोनों बर्गर बनाते हैं। इस दौरान सलमान सिद्धार्थ को बर्गर रश्मि को टेस्ट कराने के लिए कहते हैं।
"
सिद्धार्थ को लेकर बोलीं रश्मि
इसके बाद रश्मि और सिद्धार्थ से सलमान एक-दूसरे के बारे में बताने के लिए कहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने सिद्धार्थ के साथ अच्छा टाइम बिताया है और वो उनके बेस्ट फ्रेंड रह चुके हैं। साथ ही सिद्धार्थ से सलमान रश्मि को कोई एक सलाह देने के लिए भी कहते हैं तो इस पर 'बालिका वधु' एक्टर कहते हैं कि रश्मि को हमेशा सच नहीं बोलना चाहिए, जो भी होता है वो सबकुछ सामने वाले के मुंह पर ही कह देती हैं। बहरहाल, अब देखना ये होगा कि दोनों की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।