
मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 (bigg boss 14) का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, इसी के साथ रुबीना दिलाइक (rubina dilaik) इस सीजन की विनर बनी हैं। वहीं फिनाले के दौरान शो के होस्ट सलमान खान (salman khan) ने बिग बॉस के अपकमिंग सीजन यानी सीजन 15 को लेकर भी कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि सीजन 15 के लिए कोई भी ऑडिशन दे सकता है और आम जनता को प्रतिभागियों के लिए वोट करने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा - कुछ महीने बाद वूट सिलेक्ट ( voot select) हर किसी को बिग बॉस सीजन 15 के लिए ऑडिशन देने की अनुमति देगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आप पार्टिसिपेंट्स को वोट भी कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में सामने आएगी। सलमान ने फिनाले एपिसोड को ये कहते हुए बंद कि हम अगले सीजन के साथ जल्द ही छह-सात महीने में मिलेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मेकर्स को उनकी फीस में भारी बढ़ोतरी करनी होगी।
बता दें कि रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने वाली कॉमनर्स के कॉन्सेप्ट को 2016 में बिग बॉस के 10 वें सीजन में शुरू किया गया था। इस सीजन के विनर मनवीर गुर्जर थे। कंटेस्टेंट शोबिज या कैमरों के लिए बिल्कुल नए नहीं थे। दरअसल उनमें से ज्यादातर रियलिटी शो और रिजनल शो के प्रतिभागी रहे थे। हालांकि उन्हें नेशल लेवल पर लोग कम जानते थे। सीजन 11 में मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के रूप में कॉमनर्स और फेमस सेलिब्रिटीज का एक कॉम्बिनेशन पेश किया था।
बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में सलमान ने रुबीना दिलाइक को इस सीजन का विनर घोषित किया जबकि राहुल वैद्य फर्स्ट रनर अप रहे। वहीं राहुल और रुबीना को बिग बॉस के घर से बाहर निकलते हुए देखकर राखी की आंखों में आंसू आ गए थे। रुबीना ने बिग बॉस सीजन 14 की चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती। इससे पहले राखी सावंत 14 लाख रुपए लेकर घर से बाहर हो गई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।