
मुंबई. कोरोना आउटब्रेक के बीच कई टीवी शोज धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही नए एपिसोड टीवी पर दिखाई देंगे। सभी मेकर्स टीआरपी लिस्ट में खलबली मचाने के लिए अपने शोज में बड़ा उलट-फेर कर रहे हैं। शो 'राधाकृष्ण' के मेकर्स भी दर्शकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस शो में शक्ति कपूर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
महाभारत की कहानी का आरंभ
'राधाकृष्ण' में लॉकडाउन के बाद महाभारत की कहानी का आरंभ हो जाएगा। मेकर्स ने इस ट्रैक को 'कृष्ण अर्जुन गाथा' का नाम दिया है। 'महाभारत' की इस कहानी में शक्ति कपूर शकुनी मामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'राधाकृष्ण' के पहले एपिसोड में ही शक्ति कपूर की एंट्री हो जाएगी। शक्ति शकुनी मामा बनकर अपना फिक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक भी इस खबर की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अहम कै किरदार
शकुनी मामा का किरदार उन अहम रोल्स में से एक है जिनकी वजह से महाभारत के युद्ध की नींव रखी गई थी। ऐसे में शो में शक्ति कपूर के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले वे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं।
कई नए चेहरे
सीरियल में महाभारत की लड़ाई शुरू होने की वजह से शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे तो वहीं कुछ स्टार्स इस शो से गायब हो जाएंगे। माना जा रहा है कि महाभारत ट्रैक की वजह से शो में अब राधा यानी मल्लिका सिंह नजर नहीं आएंगी। नया शो 13 जुलाई से शुरू होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।