शक्ति कपूर करने जा रहे थे इस शो में धमाकेदार एंट्री, खास किरदार के जरिए कर रहे छा जाने की तैयारी

Published : Jul 05, 2020, 02:42 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:38 AM IST
शक्ति कपूर करने जा रहे थे इस शो में धमाकेदार एंट्री, खास किरदार के जरिए कर रहे छा जाने की तैयारी

सार

कई टीवी शोज धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही नए एपिसोड टीवी पर दिखाई देंगे। सभी मेकर्स टीआरपी लिस्ट में खलबली मचाने के लिए अपने शोज में बड़ा उलट-फेर कर रहे हैं। शो 'राधाकृष्ण' के मेकर्स भी दर्शकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस शो में शक्ति कपूर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मुंबई. कोरोना आउटब्रेक के बीच कई टीवी शोज धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही नए एपिसोड टीवी पर दिखाई देंगे। सभी मेकर्स टीआरपी लिस्ट में खलबली मचाने के लिए अपने शोज में बड़ा उलट-फेर कर रहे हैं। शो 'राधाकृष्ण' के मेकर्स भी दर्शकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस शो में शक्ति कपूर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


महाभारत की कहानी का आरंभ
'राधाकृष्ण' में लॉकडाउन के बाद महाभारत की कहानी का आरंभ हो जाएगा। मेकर्स ने इस ट्रैक को 'कृष्ण अर्जुन गाथा' का नाम दिया है। 'महाभारत' की इस कहानी में शक्ति कपूर शकुनी मामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'राधाकृष्ण' के पहले एपिसोड में ही शक्ति कपूर की एंट्री हो जाएगी। शक्ति शकुनी मामा बनकर अपना फिक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक भी इस खबर की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 


अहम कै किरदार
शकुनी मामा का किरदार उन अहम रोल्स में से एक है जिनकी वजह से महाभारत के युद्ध की नींव रखी गई थी। ऐसे में शो में शक्ति कपूर के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले वे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस'  में नजर आ चुके हैं।


कई नए चेहरे
सीरियल में महाभारत की लड़ाई शुरू होने की वजह से शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे तो वहीं कुछ स्टार्स इस शो से गायब हो जाएंगे। माना जा रहा है कि महाभारत ट्रैक की वजह से शो में अब राधा यानी मल्लिका सिंह नजर नहीं आएंगी। नया शो 13 जुलाई से शुरू होगा। 

PREV

Recommended Stories

Aashram 4: बॉबी देओल की वेब सीरीज पर सबसे बड़ा अपडेट, जानें शूटिंग और रिलीज डिटेल
Bigg Boss 19 Success Bash Inside PHOTOS: सलमान खान का स्वैग तो कंटेस्टेंट्स का ग्लैमरस अवतार