
मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरती के साथ-साथ परफेक्ट फिगर रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty ) मस्ती-मजा करने के लिए जानी जाती हैं। चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए वो खुद को पॉजिटिव रखती हैं। सेट पर भी उन्हें इसी रूप में देखा जाता है। अपने को-स्टार के साथ वो आए दिन मजाक करती दिखती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जिसे देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडिया गॉट टैलेंट (India’s Got Talent) के शूटिंग के दौरान का वीडियो डाला है। जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में बेहद ही खूबसूरत आउटफिट में नजर आती हैं। वहीं, रोहित शेट्टी (Rohit shetty) रैपर-सिंगर बादशाह ( Badshah) से बात कर रहे होते हैं। शिल्पा रोहित को प्यार से एक दो बार बुलाती हैं, लेकिन जब वो नहीं सुनते तो एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है। वो 'अट्टा माझी सटकली'डायलॉग बोलती हैं। इसके बाद कांच की बोतल रोहित शेट्टी पर दे मारती हैं जो टुकड़े- टुकड़े हो जाता है। अचानक हुए हमले को देखकर रोहित चौंक जाते हैं। तब शिल्पा बोलती हैं पिक्चर दो मुझे। तब रोहित शेट्टी बोलते हैं कि पागल हो क्या तुम।
Shilpa shetty Badshah पर भी करती हैं हमला
तब शिल्पा खुद को पागल है-पागल हैं बोलती हैं। इस बीच बादशाह बोलते हैं कि भाई तुम्हारे पिक्चर बहुत हैं मेरे पास एयरड्रॉप ओपेन करो मैं दे देता है। जिस पर शिल्पा उन्हें भी बोतल से मारती हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-
इंडिया गॉट टैलेंट में देश भर से हुनरबाज पहुंच रहे हैं
बता दें कि इंडिया गॉट टैलेंट में देश भर के अलग-अलग हिस्सों से हैरान करने वाले टैलेंट पहुंच रहे हैं। इस शो को किरण खेर (Kiran kher), मनोज मुंतशिर(Manoj Muntashir),बादशाह और शिल्पा शेट्टी कर रही हैं। रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट इस शो में पहुंचे हैं। आनेवाले एपिसोड में कई टैलेंट को परखते ये जज नजर आएंगे।
और पढ़ें:
Nia Sharma ने स्पॉट ब्रा के नीचे घाघरा पहन लूट ली महफिल, शॉर्ट ड्रेस में पूजा हेगड़े ने बिखेरा जलवा
संजीदा शेख से अलग होने के बाद Aamir Ali की जिंदगी में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री! फैंस पूछ रहे सवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।