TV इंडस्ट्री में कोरोना का कहर, अंगूरी भाभी के अलावा नारायणी शास्त्री, कनिका मान समेत ये 7 सेलेब्स पॉजिटिव

Published : Apr 05, 2021, 05:23 PM ISTUpdated : Apr 05, 2021, 05:40 PM IST
TV इंडस्ट्री में कोरोना का कहर, अंगूरी भाभी के अलावा नारायणी शास्त्री, कनिका मान समेत ये 7 सेलेब्स पॉजिटिव

सार

कोरोना की पहली लहर के बाद मिली छूट के दौरान शुरू हुई टीवी सीरियल्स की शूटिंग की वजह से कई एक्टर्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे के अलावा 'गुड्‌डन तुमसे न हो पाएगा' फेम कनिका मान, नारायणी शास्त्री, ये हैं चाहतें फेम अबरार काजी, कुर्बान हुआ सीरीज के लीड एक्टर राजवीर सिंह, सिंगर अभिजीत सावंत और प्रोड्यूसर राजन शाही भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

मुंबई। बॉलीवुड में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, गोविंदा और विकी कौशल जैसे स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना से कोहराम मच गया है। कोरोना की पहली लहर के बाद मिली छूट के दौरान शुरू हुई टीवी सीरियल्स की शूटिंग की वजह से कई एक्टर्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे के अलावा 'गुड्‌डन तुमसे न हो पाएगा' फेम कनिका मान, नारायणी शास्त्री, ये हैं चाहतें फेम अबरार काजी, कुर्बान हुआ सीरीज के लीड एक्टर राजवीर सिंह, सिंगर अभिजीत सावंत और प्रोड्यूसर राजन शाही भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बता दें कि इसके पहले टीवी सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही इसी सीरियल में काम करने वाले आशीष मेहरोत्रा भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सीरियल में आशीष रुपाली गांगुली के बड़े बेटे का किरदार निभाते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले शो में अनुपमा के दूसरे बेटे पारस कलनावत भी पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी फिलहाल होम क्वारेंटाइन हैं। 

टीवी स्टार्स की बात करें तो कुछ दिनों में अमर उपाध्याय, प्रियाल महाजन, मोनालिसा, मंदार चंद्रावकर, मयूर वाकाणी समेत कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में कोरोना का बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को सिर्फ महाराष्ट्र में 57 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे, जिनमें 11 हजार से ज्यादा लोग मुंबई में संक्रमित मिले थे। कुल केस में महाराष्ट्र की तुलना दूसरे देशों से करें तो वह 10वें नंबर पर है। इससे ज्यादा केस अमेरिका, ब्राजील, खुद भारत, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, इटली, तुर्की और स्पेन में ही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?