अचानक बिगड़ी श्वेता तिवारी की तबीयत, इस वजह से अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

Published : Sep 29, 2021, 08:21 PM IST
अचानक बिगड़ी श्वेता तिवारी की तबीयत, इस वजह से अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

सार

मशहूर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किताब पढ़ते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी। फैन्स ने इस फोटो में देखा कि श्वेता तिवारी के हाथ पर ड्रिप चढ़ने वाली नीडल लगी है।

मुंबई। मशहूर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किताब पढ़ते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी। फैन्स ने इस फोटो में देखा कि श्वेता तिवारी के हाथ पर ड्रिप चढ़ने वाली नीडल लगी है। ऐसे में उनके फैंस ने तबीयत को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। 

 

श्वेता तिवारी की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस ठीक हैं और रिकवर हो रही हैं। उन्हें कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी। एक्ट्रेस लगातार ट्रैवल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। हालांकि, अब वो ठीक है। टीम ने कहा कि हम सभी का धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने श्वेता तिवारी के लिए प्रार्थना की। वो रिकवर हो रही हैं और भरपूर आराम कर रही हैं। वो जल्द ही घर लौटेंगी। कुछ दिनों पहले श्वेता तिवारी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। लगातार बिजी शेड्यूल के चलते श्वेता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। हाल ही में श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें दिव्यांका श्वेता तिवारी के पैर दबाती नजर आई थीं। 

 

श्वेता तिवारी ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। 2016 में अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश का जन्म हुआ। अगस्त, 2019 में श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अभिनव पर मारपीट, प्रताड़ित करने और बेटी पलक पर हाथ उठाने की शिकायत की थी। अभिनव से पहले श्वेता की शादी राजा चौधरी से हुई थी। राजा से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम पलक है।


 

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 के बाद आ रहे 7 धांसू रियलिटी शोज, TV-OTT दोनों पर देखने मिलेंगे
OTT Release: दिसंबर के दूसरे हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी 7 फिल्में-वेब सीरीज