
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। सिद्धार्थ की अचानक हुई मौत पर अब भी लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बस एक ही बात चिल्ला रही हैं- मेरा बेटा चला गया...वो चला गया।
बता दें कि राखी सावंत शुक्रवार को सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। यहां वो सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला से भी मिलीं। बाद में राखी ने एक वीडियो शेयर करते हुए सिद्धार्थ की मां का हाल बताया। इस वीडियो में बात करते-करते राखी रो पड़ती हैं। राखी कहती हैं- मैं इस समय सिद्धार्थ की मां से उनके घर पर मिलकर आई हूं। घर एकदम सूना-सूना लग रहा था। मैं उनकी मां की हालत नहीं बता सकती। आंखे खुली हैं लेकिन होश में नहीं हैं। सिर्फ एक ही बात बोल रही हैं- चला गया...वो चला गया।
मैंने सिद्धार्थ की मां को समझाते हुए कहा- वो कहीं नहीं गया है, आत्मा आपके पास है मम्मी। शरीर जाता है, आत्मा कभी नहीं जाती। वो आपके पास है, वो आपके खून में है। वो आपके दिल में है मां। ये कहते-कहते राखी सावंत की आवाज कांपने लगती है और वो रो पड़ती हैं।
बता दें कि शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ओशिवारा स्थित शमशान घाट पर भारी बारिश के बीच किया गया। उनको पंचतत्व में विलीन होता देख उनकी मां रीता शुक्ला की हालत बेहद खराब थी। उनके अलावा अपने सबसे करीबी दोस्त अंतिम विदाई देते समय शहनाज गिल भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वो शमशान घाट पर ही रो पड़ीं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद थीं। इनमें एली गोनी, आरती सिंह, अजीम रियाज, निक्की तंबोली, रश्मि देसाई, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी समेत कई सेलेब्स मौजूद थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।