4 महीने के इंतजार के बाद दोबारा शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', नहीं दिखी पुरानी वाली बात

Published : Jul 23, 2020, 05:34 PM IST
4 महीने के इंतजार के बाद दोबारा शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', नहीं दिखी पुरानी वाली बात

सार

सब टीवी का सबसे पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने नए एपिसोड के साथ वापसी कर ली है। करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 22 जुलाई को इसका नया एपिसोड रात 8 बजे प्रसारित किया गया। 

मुंबई। सब टीवी का सबसे पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने नए एपिसोड के साथ वापसी कर ली है। करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 22 जुलाई को इसका नया एपिसोड रात 8 बजे प्रसारित किया गया। शो शुरू होते ही 8 मिनट का प्रोमो चला। दरअसल, दर्शकों को पुराना सबकुछ रिकॉल कराने के लिए यह प्रोमो बेहद जरूरी था। 

शो में कहानी की शुरुआत जेठालाल के सूरज को जल अर्पित करने से हुई। इसके साथ ही जेठा जल अर्पित करते हुए बालकनी से बबीता जी को झांकते हैं। इसके बाद आत्माराम भिड़े अपना सुविचार बताते हैं। कुल मिलाकर 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए शो में दर्शकों को कुछ नयापन देखने को नहीं मिला। 

आधे घंटे के एपिसोड में 10 मिनट तो विज्ञापन में चले गए। बाकी 8 मिनट का प्रोमो दिखाया गया। इस तहर 18 मिनट तो इसी में चले गए। सिर्फ 12 मिनट में दर्शकों को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिसकी वो उम्मीद लगाए बैठे थे। उम्मीद है कि 23 जुलाई यानी गुरुवार का एपिसोड फैंस को थोड़ा एंटरटेन करेगा। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल