'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इस शख्स का हुआ निधन, 10 दिनों से था गंभीर रूप से बीमार

Published : Feb 09, 2020, 04:29 PM ISTUpdated : Feb 10, 2020, 11:51 PM IST
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इस शख्स का हुआ निधन, 10 दिनों से था गंभीर रूप से बीमार

सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमारा का रविवार सुबह निधन गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आनंद का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे मुंबई के कांदिवली में हिंदू रीति रिवाजों से किया गया। वह शो के सारे कलाकारों के मेकअप के मैनेज करते थे।

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमारा का रविवार सुबह निधन गया। वे पिछले 10 दिनों से काफी गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। आनंद के निधन के बाद शो की पूरी टीम ने एक दिन का शोक रखते हुए शूटिंग रद्द कर दी है। वह पिछले 12 सालों से इस शो से बतौर मेकअप आर्टिस्ट जुड़े थे।


हो गया अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आनंद का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे मुंबई के कांदिवली में हिंदू रीति रिवाजों से किया गया। वह शो के सारे कलाकारों का मेकअप करते थे। लोग उन्हें सेट पर आनंद दादा कहकर बुलाते थे। उनके निधन की खबर से सभी लोग हैरान हैं। शो के सभी कलाकारों ने आनंद दादा को श्रद्धांजलि दी।


2 साल पहले हुआ था डॉ. हाथी का निधन
2018 में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। कवि कुछ दिनों से बीमार थे। बीमारी के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार की बात करें तो अब शो के लिए नए मेकअप आर्टिस्ट की तलाश की जाएगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

TV स्टार्स की होली, गौरव खन्ना को किया पत्नी ने Kiss, जमकर नाची अंकिता लोखंडे, 8 PHOTOS
होली खेलने का नहीं मूड तो OTT पर देखें ये 7 फिल्म, एक्शन-रोमांस का मिलेगा डबल डोज