'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' का बना मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Published : Jul 24, 2019, 04:02 PM ISTUpdated : Jul 24, 2019, 04:03 PM IST
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' का बना मजाक, वायरल हुआ वीडियो

सार

सोशल मीडिया पर यूजर्स जेठा के वीडियो का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

मुंबई. टीवी शो 'तारक महता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फिल्म कबीर सिंह के डायलॉग्स के साथ डब्ड किया गया है। इसमें वे कबीर सिंह बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को इस तरह एडिट किया गया है जैसे लग रहा है कि कबीर सिंह के सभी डायलॉग वही बोल रहे हैं, क्योंकि उसमें सीन को भी डायलॉग के आधार पर ही एडिट किया गया है।

 

यूजर्स कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स जेठा के वीडियो का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने तो लिखा, "जेठा भाई क्या जम रहे हैं कबीर सिंह बनकर।" वहीं कईयों ने तो वीडियो एडिट करने वाले की जमकर तारीफ की।

शो से गायब हैं 'दया बेन'

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक कॉमेडी शो है लेकिन सोसाइटी में पॉजिटिविटि फैलाने के लिए जाना भी जाता है। सीरियल टीआरपी के मामले में भी खासी रेंक बनाए रखता है। बहरहाल, कुछ समय से शो की 'दया बेन' यानी की दिशा वकानी गायब हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मेटरनिटी लीव पर गई थीं। जिसके बाद वो अभी तक शो पर वापस नहीं लौंटी।

PREV

Recommended Stories

'The Family Man' एक्टर कर रहा था नशे का साइड बिजनेस, यहां खपा रहा था मुंबई का MDMA
Filmfare OTT Awards 2025: अनन्या पांडे की CTRL को मिले 3 अवॉर्ड, इन सीरीज-मूवी ने भी मारी बाजी