VIDEO: जब उदित नारायण का बेटा घर पर ले आया था गर्लफ्रेंड, पिता का ऐसा था रिएक्शन

Published : Oct 12, 2019, 08:52 AM ISTUpdated : Oct 12, 2019, 08:53 AM IST
VIDEO: जब उदित नारायण का बेटा घर पर ले आया था गर्लफ्रेंड, पिता का ऐसा था रिएक्शन

सार

इस वीकेंड आने वाला कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इस बार सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी और बेटे आदित्य के साथ शो में शिरकत करेंगे।

मुंबई. इस वीकेंड आने वाला कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इस बार सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी और बेटे आदित्य के साथ शो में शिरकत करेंगे। इस दौरान सिंगर की पत्नी पिता-बेटे के बीच की बॉन्डिंग को भी बताएंगी, जिसके सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर कुछ प्रोमो वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड को घर लाने का खुलासा करते हैं। 

कपिल ने पूछा था सवाल 

शो में कपिल आदित्य से पूछते हैं कि कभी ऐसा होता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को पैरेंट्स से मिलाने के लिए घर लाए हैं और वह आपके पिता से बहुत ज्यादा इम्प्रेस हो गई हो। इसके जवाब में आदित्य एक किस्सा शेयर करते हुए बताते हैं कि जब वे कॉलेज के दिनों में थे तो आदित्य एक बार गर्लफ्रेंड को घर लेकर आए थे। वे अपने माता-पिता से उसे मिलवाना चाहते थे। उस दौरान उनकी मां घर के काम में बिजी थीं और उन्हें लगा कि पिता उदित हाय-हैलो करने के बाद वापस चले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।   

 

पिता का था ऐसा रिएक्शन 

आदित्य ने आगे बताया कि उदित उनके साथ ही बैठ गए। उस समय गर्लफ्रेंड के सामने उन्होंने कूल बनने की भी कोशिश की और आदित्य के कंधे पर अपना हाथ रखते हुए गर्लफ्रेंड से बोला कि उनका बेटा जवान हो गया है। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड पिता का ऑटोग्राफ लेकर चली गई या फिर शर्मिंदा होकर भाग गई। इसके बाद कपिल ने उदित की पत्नी दीपा से पूछा कि पिता और बेटे में सबसे ज्यादा झूठ कौन बोलते हैं? तो इस पर दीपा ने उदित नारायण की तरफ इशारा किया। आदित्य ने बताया कि पिता हर समय झूठ बोलते हैं। जब वे काफी यंग थे तो उनके पास एक दिन में 4 से 5 रिकॉर्डिंग्स होती थी। ऐसे में वह कई बार लेट हो जाते थे और जब उनसे लेट होने का कारण पूछा जाता तो वे गाड़ी पंक्चर हो गई, बीवी नाराज है और पैंट फट गई जैसी बातें बोलकर निकल जाते थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा