
एंटरटेनमेंट डेस्क, Tunisha Sharma left behind property worth so many crores । टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की कथित खुदकुशी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है । 24 दिसंबर को तुनिशा ने अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगा ली थी। वहीं इसके बाद तुनिषा के परिजनों ने शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि शीजान की वजह से तुनिषा ने खुदकुशी की है।
बॉयफ्रेंड बना सुसाइड की वजह
तुनिषा की मां ने बताया कि शीजान लगातार ये बातें कह रहा था कि श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद देश में माहौल ठीक नहीं है, उनके धर्म अलग- अलग हैं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता नहीं टिक सकता है। शीजान के ब्रेकअप कर लेने की वजह से तुनिषा बहुत टेंशन में थी , इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में आ गई थी एक्ट्रेस
तुनिषा के चले जाने से उनकी फैमिली बहुत दुखी है, बेटी तो वो खो ही चुके हैं। वहीं अब उनके आमदनी का जरिया भी नहीं बचा है। दरअसल तुनिषा अपने परिवार में अकेली कमाने वाली थी । कुछ साल पहले तुनिषा ने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उनके कज़िन ब्रदर फिर दादी का भी देहांत हो गया था।
तुनिषा ने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था । वो एक्टिंग के अलावा बेहतरीन डांसर भी थी । एक्ट्रेस ने टीवी के अलावा सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। तुनिषा ने टीवी सीरियल 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' से एक्टिंग की शुरुआत की थी । तुनिषा 'कहानी 2', 'दबंग 3' 'फितूर', 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं।
तुनिषा शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति
सक्सेसफुल करियर के बीच तुनिषा ने बड़ी रकम जमा की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिषा शर्मा के पास 15 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास करोड़ों की कीमत का आलीशान अपार्टमेंट है। इसके अलावा तुनिषा शर्मा के गैराज में कई लग्जरी कारें भी हैं। उन्होंने महज 20 साल में अपनी मेहनत से करोड़ों का संपत्ति जमा की थी, हालांकि वे इसका सुख ही नहीं भोग पाई ।
ये भी पढ़ें-
'बेशरम रंग' विवाद के बीच आएगा 'पठान' का नया गाना, डायरेक्टर ने बताई गाने से जुड़ी पूरी डिटेल
350 Cr कमाने वाली अल्लू अर्जुन की Pushpa रूस के Box Office पर ढेर, मेकर्स को करोड़ों का नुकसान
साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने छोड़ीं बॉलीवुड फ़िल्में, जानिए आखिर उन्होंने क्यों लिया यह फैसला?
इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई Urfi Javed, अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, पहचानना मुश्किल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।