लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहा था एक्टर, डिप्रेशन में लगा ली फांसी

Published : May 17, 2020, 08:12 AM IST
लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहा था एक्टर, डिप्रेशन में लगा ली फांसी

सार

देशभर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लागू है। इसके असर गरीब लोगों से दिहाड़ी मजदूरों पर सीधे तौर पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन का प्रभाव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और स्टार्स पर भी पड़ता दिख रहा है। कई स्टार्स को आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ा।

मुंबई. देशभर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लागू है। इसके असर गरीब लोगों से दिहाड़ी मजदूरों पर सीधे तौर पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन का प्रभाव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और स्टार्स पर भी पड़ता दिख रहा है। कई स्टार्स को आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ा। ऐसे में टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने आत्महत्या कर ली है। वो कई सीरियल्स में पंजाबी और सिख का किरदार निभा चुकी हैं। 

डिप्रेशन में चला गया था एक्टर 

हाल ही में मनमीत एंड टीवी के सीरियल 'कुलदीपक' में दिखे थे। काफी दिनों से सीरियल्स में रोल के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। दिल्ली के रहने वाले मनमीत शादीशुदा थे और करीब आठ साल पहले मुंबई आए थे। मनमीत अपनी पत्नी के साथ एक छोटे फ्लैट में नवी मुंबई में रहा करते थे। आर्थिक तंगी और लॉकडाउन में शूटिंग ठप होने की वजह से वो डिप्रेशन में थे। उन्होंने अपने काम और परिवार के लिए कुछ कर्ज लिया था और इतने दिनों काम ना हो पाने की वजह से वो काफी परेशानी में थे।

पत्नी के दुपट्टे का एक्टर ने बनाया था फांसी का फंदा 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार की रात उन्होंने गले में अपनी पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उनकी पत्नी ने आसपास के लोगों से मदद मांगी पर कोई कोरोना वायरस के डर के कारण मदद को नहीं आया। इसके बाद गार्ड ने आकर गले की रस्सी काटी और लाश को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bigg Boss 20 से पहले बड़ा लीक! फाइनल कंटेस्टेंट का नाम हो गया रिवील
The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?