एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद इस एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

Published : Oct 28, 2020, 04:34 PM IST
एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद इस एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

सार

वीजे दिव्या अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल का बुधवार को कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया। दिव्या ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम दी। उन्होंने  पापा के साथ वाली फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। दिव्या ने लिखा- आप मेरे साथ हमेशा हैं। आई लव यू पापा। रेस्ट इन पीस। बता दें कि दिव्या के पिता कुछ हफ्तों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- दिव्या आपकी इस अपूरणीय क्षति के लिए मुझे बेहद खेद है। आपको प्यार, मजबूत बने रहना। एकता कपूर ने लिखा- बहुत दुख की बात है। मेरी श्रद्धाजंलि, मजबूत बने रहना। 

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और वीजे दिव्या अग्रवाल (divya agarwal) के पिता संजय अग्रवाल का बुधवार को कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया। दिव्या ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम दी। उन्होंने  पापा के साथ वाली फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। दिव्या ने लिखा- आप मेरे साथ हमेशा हैं। आई लव यू पापा। रेस्ट इन पीस। बता दें कि दिव्या के पिता कुछ हफ्तों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होता जा रही थी। वह दिल की बीमारियों से भी जूझ रहे थे और तकरीबन एक महीने तक कोरोना से लड़ने के बाद आखिरकार बुधवार को उनका निधन हो गया।


दिव्या अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स से पिता के लिए दुआ करने की बात कहती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि सबसे पहले उनके भाई प्रिंस को कोरोना हुआ था और फिर उनके माता-पिता इससे संक्रमित हो गए। उनके पिता की कोरोना से जंग हारने की खबर पर एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी शोक जताया है। 


नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- दिव्या आपकी इस अपूरणीय क्षति के लिए मुझे बेहद खेद है। आपको प्यार, मजबूत बने रहना। एकता कपूर ने लिखा- बहुत दुख की बात है। मेरी श्रद्धाजंलि, मजबूत बने रहना। एकता के अलावा अली गोनी, आर्य बब्बर, निवेदिता बसु सहित केई सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की