
मुंबई. एकता कपूर के चर्चित सीरियल 'हम पांच' के लेखत इम्तियाज पटेल का शनिवार की शाम को निधन हो गया है। उन्होंने अपने मुंबई स्थित निवास पर ही अंतिम सांस ली। वो 57 साल के थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी, बेटा और दो भाई हैं। शनिवार को ही रात 9:30 बजे उन्हें मुंबई के मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इम्तियाज मूल रूप से भरुच, गुजरात के रहने वाले थे। मुंबई में वो मलाड इलाके में रहते थे।
पहले हुआ स्वाइन फ्लू फिर हुआ कोविड
इम्तियाज पटेल के भतीजे आसिफ पटेल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले साल स्वाइन फ्लू हुआ था। उसके बाद कोविड हो गया था। उससे वो रिकवर हो गए थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। बीते दिन यानी शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और शाम 4 बजे उनका इंतकाल हो गया।
लिखे थे ये रंगमंच के नाटक
गुजराती रंगमंच में 100 नाटक लिखने वाले इम्तियाज पटेल ने शो 'पड़ोसन' से टीवी के लिए लिखना शुरू किया था। एकता कपूर का प्रोड्यूसर के रूप में यह पहला शो था। इसके बाद इम्तियाज ने टीवी के बहुचर्चित कॉमेडी शो 'हम पांच' के लगभग 350 एपिसोड लिखे। साथ ही ‘चमत्कार’, ‘कभी ये कभी वो' शो भी लिखे। उन्होंने यूनुस सजावल के साथ जोड़ी बनाकर डेविड धवन निर्देशित और गोविंदा, संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘जोड़ी नंबर 1’, का स्क्रीनप्ले भी लिखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।