कोरोना को मात देकर घर लौटी टीवी की 'संध्या बींदणी' की मम्मी, खुशी में छलक गए एक्ट्रेस के आंसू

Published : Jun 25, 2020, 05:43 PM ISTUpdated : Jun 25, 2020, 05:48 PM IST
कोरोना को मात देकर घर लौटी टीवी की 'संध्या बींदणी' की मम्मी, खुशी में छलक गए एक्ट्रेस के आंसू

सार

बीते दिनों खबर आई थी कि टीवी शो दीया और बाती हम में संध्या बींदणी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को कोरोना हो गया है। उन्होंने एक मैसेज लिखा था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद अधिकारियों की मदद से अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब वे ठीक होकर घर आ गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कोरोना से उनकी मां रिकवर हो गई हैं और घर वापस आ गई है। इस खुशी में उनके आंसू छलक गए। 

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। महाराष्ट्र में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस बीच टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके है। बीते दिनों खबर आई थी कि टीवी शो दीया और बाती हम में संध्या बींदणी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को कोरोना हो गया है। उन्होंने एक मैसेज लिखा था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद अधिकारियों की मदद से अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब वे ठीक होकर घर आ गई है।


खुशी में छलके आंसू
दीपिका के फैंस और फॉलोअर्स की दुआएं काम आ गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कोरोना से उनकी मां रिकवर हो गई हैं और घर वापस आ गई है। इस खुशी में उनके आंसू छलक गए। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी मां और दादी की फोटो भी शेयर की है। हालांकि, एक्ट्रेस की परेशानी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, क्योंकि उसकी दादी अभी भी कोरोनो के खिलाफ लड़ रही है। और उनका इलाज चल रहा है। 


फैन्स का माना आभार
उन्होंने सभी फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी मां के ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी को मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि वह उन सभी की आभारी है, जो उनकी और उनके परिवार की इस कठिन परिस्थिति के दौरान मदद करते रहे। अपने फैन्स से दादी के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दीपिका ने लिखा- थैंक यू उनकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए काफी नहीं है, लेकिन वह इस महत्वपूर्ण समय में उनकी मदद के लिए दिल्ली सरकार सहित सभी के लिए आभारी हैं। 


12 जून को मांगी थी मदद
दीपिका ने 12 जून को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनकी मां का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। साथ ही बताया था कि वे मुंबई में हैं और उनकी मां को दिल्ली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निराश दीपिका ने एक वीडियो मैसेज साझा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई थी।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

सलमान खान के करीबी संग दिल लगा बैठी माही विज, वायरल पोस्ट से मचा हंगामा
Splitsvilla 16 में आई यह खूबसूरत अफगानी मॉडल कौन? जो भगवान शिव की है बड़ी भक्त