टीवी इंडस्ट्री को एक और झटका 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की एक्ट्रेस का गंभीर बीमारी से हुआ निधन

बीते कई दिनों से इंडस्ट्री को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और समीर शर्मा के बाद अब संगीता श्रीवास्तव को लेकर बुरी खबर सामने आई है। संगीता ने मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थी और अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया था। संगीता लंबे समय से बीमार चल रही थी और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2020 8:24 AM IST

मुंबई. इस साल एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। लॉकडाउन के बाद से ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है और बीते कई दिनों से इंडस्ट्री को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और समीर शर्मा के बाद अब संगीता श्रीवास्तव को लेकर बुरी खबर सामने आई है। संगीता ने मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थी और अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया था। 


गंभीर बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस
एक रिपोर्ट की मानें तो संगीता लंबे समय से बीमार चल रही थी और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि वे वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थी। 

Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon actress Sangeeta Srivastava passes away
कई टीवी शोज में किया काम
संगीता ने बरुन सोबती और सनाया ईरानी के सुपरहिट टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अहम रोल अदा किया था। उन्होंने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के अलावा 'थपकी प्यार की' और 'भंवर' जैसे शोज में अलग-अलग रोल प्ले किए थे।

Share this article
click me!