शूटिंग में बिजी रहने के बाद भी टीवी की झांसी की रानी ने पढ़ाई में मारी बाजी, 12वीं में स्कोर किए इतने मार्क्स

कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच मानो जिंदगी थम सी है। स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सोमवार को सीबीएसई ने अचानक ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें टीवी शो 'झांसी की रानी' में लक्ष्मीबाई के बचपन का रोल प्ले करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन ने 89.4 प्रतिशत मार्क्स स्कोर किए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 14, 2020 10:23 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच मानो जिंदगी थम सी है। स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सोमवार को सीबीएसई ने अचानक ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें टीवी शो 'झांसी की रानी' में लक्ष्मीबाई के बचपन का रोल प्ले करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन ने 89.4 प्रतिशत मार्क्स स्कोर किए हैं। अपने इस मार्क्स से वो काफी खुश हैं और इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।   

 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट 

अनुष्का ने यह गुडन्यूज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 12वीं के बोर्ड एग्जाम में मैंने 89.4 पर्सेंट स्कोर किए हैं।' अनुष्का के पास 12वीं क्लास में कॉमर्स थी और पढ़ाई के साथ-साथ वह शूटिंग भी कर रही थीं। बावजूद इसके उन्होंने इतने अच्छे मार्क्स स्कोर किए हैं।

अनुष्का सेन इन दिनों 'बालवीर' टीवी शो में काम कर रही हैं। इससे पहले वह 'देवों के देव महादेव' और 'इंटरनेट वाला लव' में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ 1-2 नहीं बल्कि 14 विज्ञापन कर चुकी हैं और तो और सोशल मीडिया पर भी अनुष्का सेन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन के करीब 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पापा बचपन से ही बनाना चाहते थे एक्ट्रेस 

अनुष्का के पापा बचपन से ही उन्हें एक्ट्रेस बनाना चाहते थे। झारखंड में जन्मी अनुष्का को भी एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत ‘राकेश ओम प्रकाश मेहरा’ के एक music वीडियो ‘हमको है आशा’ से की थी।
 

Share this article
click me!