घर, दुकान या ऑफिस में लगाना चाहिए हंस की तस्वीर, इससे खत्म होती है निगेटिविटी

Published : May 09, 2021, 11:14 AM IST
घर, दुकान या ऑफिस में लगाना चाहिए हंस की तस्वीर, इससे खत्म होती है निगेटिविटी

सार

धर्म ग्रंथों में हंस को बहुत ही पवित्र पक्षी माना गया है। भगवान विष्णु ने भी हंस रूप में अवतार लिया था। देवी सरस्वती का वाहन भी हंस है। वास्तु शास्त्र में भी हंस की तस्वीर और शो-पीस का विशेष महत्व है।

उज्जैन. वास्तु दोष दूर करने के लिए घर, ऑफिस या दुकान में हंस का चित्र या तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है। इससे जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। आगे जानिए हंस की तस्वीर का वास्तु शास्त्र में महत्व…

1. यदि आप अपार धन और समृद्धि की अपेक्षा रखते हैं तो घर के अतिथि कक्ष में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं।
2. हंस को एक बेहद ही पवित्र पक्षी माना गया है। अत: हंस की तस्वीर घर, ऑफिस या दुकान में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
3. हंस का चित्र घर या कार्यस्थल पर लगाने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं और लोग प्रसन्न रहते हैं।
4. बच्चों की स्टडी टेबल पर हंस की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए, इससे बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में लगता है, ऐसी मान्यता है।
5. अगर आप चाहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा सम्मान, प्रेम बना रहे तो इसके लिए आपको बेडरूम में दो हंसों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।
6. अगर आप धन, सुख-समृद्धि की चाह रखते हैं तो आपको घर के हॉल में एक सफेद हंस की बड़ी तस्वीर लगाना चाहिए, क्योंकि एक हंस धन का प्रतीक माना गया है।
7. माना जाता हैं कि हंस की तस्वीर लगाने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी वहां रहने वालों पर प्रसन्न होती हैं।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

बाथरूम और शौचालय का साथ होना बढ़ाता है चंद्रमा और राहु के दोष, इससे बढ़ती है निगेटिविटी

वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे खास ध्यान तो घर का ऑक्सीजन लेवल रहेगा मेंटेन

फिटकरी के ये छोटे-छोटे उपाय दूर कर सकते हैं घर का वास्तु दोष व अन्य परेशानियां

कोरोना की निगेटिविटी से बचने के लिए और घर की पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

जन्म कुंडली के इन ग्रहों से भी जान सकते हैं आप मकान के वास्तु दोष के बारे में

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम