28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Published : Oct 26, 2021, 12:05 PM IST
28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, बन सकते हैं धन लाभ के योग

सार

इस बार 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। इस दिन गुरुवार होने से ये गुरु पुष्य (Guru Pushya 2021) कहलाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। दीपावली (इस बार 4 नवंबर, गुरुवार) के ठीक पहले आने के कारण इस दिन खरीदी का विशेष महत्व है।

उज्जैन. गुरु पुष्य नक्षत्र, जो इस बार 28 अक्टूबर, गुरुवार को है, के शुभ योग में सोना व अन्य मूल्यवान धातुएं खरीदने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन भी देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही अगर इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाएं तो धन लाभ के योग बन सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जो कोई भी कर सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1.
गुरु पुष्य की शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रखें। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। इस प्रयोग से शीघ्र ही आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे।
2. इस दिन महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है। कम समय में ज्यादा धन वृद्धि के लिए यह यंत्र अत्यन्त उपयोगी है।
3. गुरु पुष्य के शुभ योग में चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से बरकत बढ़ती है।
4. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
5. गुरु- पुष्य के शुभ योग में एक लाल रंग का कपड़ा लेकर उसमें सवा किलो चावल रखें। अब चावलों को कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। मां लक्ष्मी के समक्ष आसन लगाकर अपने हाथ में पोटली लेकर 'श्रीं श्रीये नमः' इस मंत्र का पांच माला जाप करें। जाप पूर्ण होने के बाद पोटली को अपनी तिजोरी या फिर जहां भी आप धन रखते हो वहां रख दें। यह उपाय अपार धन-संपत्ति देने वाला माना जाता है। 

गुरु पुष्य के बारे में ये भी पढ़ें

सन 1344 के बाद 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य पर बन रहा है शनि-गुरु का दुर्लभ योग, ये हैं शुभ मुहूर्त

Guru Pushya 2021: 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ और अमृतसिद्धि योग, निवेश के लिए शुभ है ये दिन

25 घंटे 57 मिनिट तक रहेगा गुरु पुष्य का शुभ संयोग, इसे कहते हैं खरीदी का महामुहूर्त

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम