14 दिसंबर को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, चमक सकती है आपकी भी किस्मत

Published : Dec 13, 2021, 06:10 PM IST
14 दिसंबर को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, चमक सकती है आपकी भी किस्मत

सार

इस बार 14 दिसंबर, मंगलवार को मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2021)  है। धर्म ग्रंथों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति व्रत और पूजा करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उज्जैन. जब भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था उस दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी थी इसलिए इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन गीता का पाठ करने से शुभ फल मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस बार 14 दिसंबर को सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1. मोक्षदा एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में किसी भी तरह का संकट नहीं आता है। इस दिन तुलसी पर जल न चढ़ाएं क्योंकि मान्यता है कि इस दिन उनका उपवास होता है।
2. एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
3. मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भोग लगाएं। इससे घर में शांति बनी रहती है। परिजनों के बीच भाईचारा बना रहता है।
4. एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास मन जाता है। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
5. मोक्षदा एकादशी पर गीत जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण को अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस दिन गीता का पाठ करें और पूजा भी करें।
6. अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो पान के पत्ते को शुद्ध जल से धोकर उस पर केसर श्रीं लिखें और पहले इसे भगवान विष्णु के चरणों में रखकर बाद में अपने धन स्थान पर रख दें। इससे धन लाभ के योग बनने लगेंगे। 

 

ये खबरें भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi 14 दिसंबर को, इस दिन व्रत करने से पितृों को भी मिलता है मोक्ष, जानिए कथा

 

16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक का समय है बहुत खास, ये उपाय कर सकते हैं आपकी परेशानियां दूर

बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम