डायबिटिज या नींद न आने से हैं परेशान तो ये ग्रह हो सकता है कारण, इन उपायों से दूर हो सकती है आपकी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, ग्रहों का मानव जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव जरूर पड़ता है। ग्रहों की दशा के चलते ही जीवन में हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही ग्रह जब अनुकूल होते हैं तो शुभ फल भी प्रदान करते हैं। सभी ग्रहों मानव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 12:32 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। साथ ही माता और मामा से जुड़े शुभ-अशुभ फल भी चंद्रमा की स्थिति पर ही निर्भर करते हैं। जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में होता है, उन लोगों को मानसिक समस्याओं का का सामना करना पड़ता है और जिसका चंद्रमा मजबूत होता है वह मानसिक रूप से अत्यंत शांत होता है। आगे जानिए चंद्रमा से जुड़े शुभ-अशुभ प्रभाव…

ये भी पढ़ें-  Holi 2022: होली की रात है बहुत खास, ये उपाय करने से हो सकता है धन लाभ और दूर हो सकती हैं परेशानियां

कर्क राशि का स्वामी है चंद्रमा…
1.
चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी होता है। यह वृषभ में उच्च का और वृश्चिक राशि में नीच का होता है। इसकी मूल त्रिकोण राशि वृषभ होती है।
2. इसके मित्र ग्रह सूर्य और बुध हैं। शत्रु राहु-केतु और सम ग्रह हैं मंगल, गुरु, शुक्र, शनि।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?
 

इन स्थितियों में चंद्रमा देता है शुभ फल…
1.
नीच का चंद्र तीसरे, छठे, आठवें या 12वें भाव में हो। कन्या राशि का चंद्र सातवें, नौवें या दूसरे भाव में हो।
2. चंद्र यदि लग्न में या अष्टम में नीच का हो और शनि 11वें या दूसरे भाव से 10वीं दृष्टि रखता हो।
3. क्षीण चंद्र अष्टम में हो या मकर राशि का हो तथा शनि दूसरे या 11वें भाव से देखता हो।
4. चंद्रमा की महादशा में शनि की अंतर्दशा हो। चंद्र पापग्रहों से युति रखता हो या मंगल देखता हो।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए राशि अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
 

चंद्रमा अशुभ हो तो हो सकती हैं ये बीमारियां…
1.
चंद्र का संबंध जल तत्व से है, इसलिए शरीर में उत्पन्न होने वाले अधिकांश जल संबंधी रोग ही होते हैं। चंद्र खराब होने पर मूत्राशय संबंधी रोग अधिक होते हैं। 
2. मधुमेह (डायबिटिज), अतिसार (दस्त), अनिद्रा (नींद न आना), नेत्ररोग , विक्षिप्तता (पागलपन), पीलिया, मानसिक पीड़ा, मानसिक थकान, श्वास रोग (दमा), फेफड़ों के रोग होते हैं।

चंद्रमा के उपाय…
1.
चंद्रमा से संबंधित शुभ फल पाने के लिए मोती धारण करना सबसे उत्तम उपाय माना जाता है। असली मोती चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में लगवाकर सोमवार को धारण करें। लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
2. चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने जेब में या पर्स में हमेशा रखें। 
3. रोज शिवलिंग पर शुद्ध-ताजे जल में कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें। 
4. माता को प्रसन्न रखें, उनसे किसी तरह का वाद-विवाद आदि करें।
5. पूर्णिमा तिथि पर गाय के दूध की खीर का भोग चंद्रमा को लगाएं बाद में इसे परिवार के साथ बैठकर खाएं।

ये भी पढ़ें-

14 मार्च से 14 मई तक रहेगी वसंत ऋतु, इसे क्यों कहते हैं ऋतुराज? ग्रंथों में बताई गई है इससे जुड़ी खास बातें


Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे

Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक

Holi 2022: लड़की पान खाए तो समझो शादी के लिए है राजी, जानिए भगोरिया मेले से जुड़ी खास बातें
 

Share this article
click me!