जनवरी 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, शुभ फल पाने के लिए कौन-से उपाय करें? जानिए

Published : Jan 02, 2022, 04:43 PM IST
जनवरी 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, शुभ फल पाने के लिए कौन-से उपाय करें? जानिए

सार

साल 2022 शुरू हो चुका है। ज्योतिष दृष्टि से देखें तो साल 2022 के पहले महीने यानि जनवरी में कई ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने से आम लोगों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस महीने सूर्य, बुध और मंगल ग्रह के अलावा चंद्रमा भी राशि बदलेगा।

उज्जैन. ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। वहीं मंगल ग्रहों को सेनापति माना जाता है। यदि बात करें चंद्रमा की तो वह आपके मन का कारक है। यदि आप चाहते हैं कि नए साल में ग्रहों का ये परिवर्तन आपको कोई नुकसान न पहुंचाएं और आपको लाभ प्रदान करें तो आपको इन तीन ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए। 

14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि 
ग्रहों का राजा सूर्य 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। सूर्य ग्रह के शुभ होने से जीवन में समृद्धि, तरक्की और यश की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर सूर्य ग्रह कमजोर हुआ तो तरक्की संबंधी कई समस्याएं आ सकती है। ऐसे में आपको सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए… 
1. कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए आप नियमित रूप से उगते सूर्य को अर्घ्य दें। 
2. अर्घ्य देते समय उसमें रोली, अक्षत और लाल रंग का पुष्प डालें। 
3. इसके अलावा नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।  

हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा चंद्रमा 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा एक चंचल ग्रह माना जाता है। इसे मन का कारक भी कहते हैं। यदि आपका मन एक जगह पर स्थिर नहीं यानि ज्यादा ही चंचल हो रहा है तो ऐसे में आपको इसके लिए चंद्रमा को प्रसन्न करना आवश्यक है। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में तो आपको मानसिक तनाव से गुजरना होगा। ऐसे में ये उपाय करें… 
1. चंद्र दोष को दूर करने के लिए हाथ में मोती की अंगूठी पहननी चाहिए।  
2. इसके अलावा मां द्वारा दिए गए चांदी का छल्ला धारण करें। 
3. मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।  

मंगल 16 को बदलेगा राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह 16 जनवरी को वृश्चिक राशि से धनु में प्रवेश करेगा। कुंडली में मंगल कमजोर होने से साहस और आत्मविश्वास में कमी आती है। ऐसें मंगल को मजबूत करने के लिए निम्न उपाय करें… 
1. मंगलवार को सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें। 
2. मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। 
3. मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में गुड़ व चने का प्रसाद चढ़ाएं और यह उपाय 21 मंगलवार तक करें। 

ये खबरें भी पढ़ें...
 

साल 2022 पर रहेगा शनि का असर, हिंदू नववर्ष के राजा भी शनि ही, 1993 के बाद जाएंगे कुंभ राशि में

17 जनवरी तक रहेगा पौष मास का शुक्ल पक्ष, इस दौरान सूर्य होगा उत्तरायण और मनाएं जाएंगे ये खास व्रत-त्योहार

Vastu Tips: घर के आस-पास पौधे लगाते समय रखें दिशाओं का ध्यान, नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम