14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा खर मास, इसके पहले 12 मंत्र बोलकर करें ये आसान उपाय

14 जनवरी, शुक्रवार को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) मनाई जाएगी। सूर्य अभी धनु राशि में है। इस वजह से अभी खरमास चल रहा है। इस माह में सभी तरह के मांगलिक कर्म वर्जित रहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 7:25 AM IST / Updated: Jan 10 2022, 08:07 PM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य जब गुरु की धनु या मीन राशि में रहता है तो उस समय को खरमास कहा जाता है। किसी भी शुभ की शुरुआत में पंचदेव शिव, विष्णु, गणेश, देवी दुर्गा और सूर्य की विशेष पूजा की जाती है। खरमास के समय में सूर्यदेव देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं, इस वजह से वे मांगलिक कर्म में नहीं आ पाते हैं, इस कारण खरमास में मांगलिक कर्म नहीं किए जाते हैं।

खर मास में इस विधि से दें सूर्य को अर्घ्य
खरमास में सूर्य देव की विशेष पूजा रोज करनी चाहिए। रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें, चावल और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाते समय में सूर्य के 12 मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- ऊँ मित्राय नमः
- ऊँ रवये नमः
- ऊँ सूर्याय नमः
- ऊँ भानवे नमः
- ऊँ खगाय नमः
- ऊँ पूष्णे नमः
- ऊँ हिरण्यगर्भाय नमः
- ऊँ आदित्याय नमः
- ऊँ सवित्रे नमः
- ऊँ अर्काय नमः
- ऊँ भास्कराय नमः
- ऊँ सूर्यनारायणाय नमः

इन बातों का रखें ध्यान…
- सूर्य के इन 12 मंत्रों का जाप किया जा सकता है। मंत्र जाप से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। 
- मंत्र जाप से एकाग्रता बढ़ती है, आत्मविश्वास बढ़ता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी की जो धारा जमीन पर गिरती है, उस धारा में से सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए। 
- ध्यान रखें सूर्य को सीधे देखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आंखों पर बुरा असर हो सकता है। 
- अर्घ्य देने के बाद जमीन पर गिरे पानी को अपने माथे पर लगाना चाहिए। जल ऐसी जगह चढ़ाना चाहिए, जहां जमीन पर गिरे जल पर किसी व्यक्ति के पैर न लगे।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!