Shanishchari Amavasya 2021: शनि और पितृ दोष से बचने के लिए आज इन चीजों का करें दान

Published : Dec 04, 2021, 09:40 AM ISTUpdated : Dec 04, 2021, 09:42 AM IST
Shanishchari Amavasya 2021: शनि और पितृ दोष से बचने के लिए आज इन चीजों का करें दान

सार

अमावस्या और शनिवार का संयोग साल में 1 या 2 बार ही बनता है। जब भी ऐसा संयोग बनता है, इसे शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2021) कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि दोष, पितृ दोष तथा अन्य कई दोषों से बचा जा सकता है।

उज्जैन. साल 2021 का अंतिम शनिश्चरी अमावस्या का योग आज (4 दिसंबर) बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से शनि दोष तो दूर होता ही है साथ ही पितृों की कृपा भी हम पर बनी रहती है। वैसे तो इस दिन कुछ भी दान किया जा सकता है, लेकिन कुछ चीजें इस दिन दान के लिए बहुत खास मानी गई हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…

शनि के लिए इन चीजों का दान करें…
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर काली चीजों का दान करना चाहिए जैसे काला कंबल, जूते-चप्पल, छाता आदि। जरूरतमंद लोगों के अलावा कुष्ठ रोगियों को ये चीजें दान करने से और भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। काली चीजें शनि से संबंधित होती हैं और कुष्ठ रोगी की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनिश्चरी अमावस्या पर इन चीजों का दान बहुत शुभ फल प्रदान करता है।

पितरों के लिए इन चीजों का दान करें…
अमावस्या पितरों की तिथि मानी जाती है। जिस व्यक्ति को पितृ दोष हो या पितृों की कृपा पाना चाहता हो उसे इस दिन खाने की चीजों का दान भूखे और जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। इस समय शीत ऋतु चल रही है, इसलिए खाने में ऐसी चीजों का दान करें, जिससे शरीर में गर्मी बनी रहे जैसे गुड़, चावल और दाल की खिचड़ी। इसके अलावा घी, तिल से बने पकवान जैसे गजक आदि।

इन चीजों का दान भी कर सकते हैं…
शनिश्चरी अमावस्या पर ऊपर बताई गई चीजों के अलावा किसी ब्राह्मण को अनाज, दाल, घी, तेल, चावल, हल्दी, नमक आदि चीजें दान कर सकते हैं। इससे भी शुभ फल मिलते हैं। साथ ही इस दिन गरीब बच्चों को लेखन सामग्री जैसे किताबें, कापियां और पेन आदि चीजों का दान करना भी श्रेष्ठ रहता है।

 

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें...
Shanishchari Amavasya 2021: बचना चाहते हैं शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के अशुभ प्रभाव से तो आज करें ये उपाय
 

Shanishchari Amavasya 2021: शनि अमावस्या के 10 अचूक उपाय, 1 भी कर लेंगे तो बच सकते हैं शनिदेव को प्रकोप से

शनिश्चरी अमावस्या पर एक ही राशि में रहेंगे 4 ग्रह, सुकर्मा और अमृत योग भी रहेंगे इस दिन

Shanishchari Amavasya 2021: 4 दिसंबर को करें ये काम, दूर होंगे पितृ और शनि दोष के अशुभ प्रभाव

Shanishchari Amavasya 2021: शनिश्चरी अमावस्या 4 दिसंबर को, इस दिन करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम