Shanishchari Amavasya 2021: बचना चाहते हैं शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के अशुभ प्रभाव से तो आज करें ये उपाय

Published : Dec 04, 2021, 09:31 AM ISTUpdated : Dec 04, 2021, 10:22 AM IST
Shanishchari Amavasya 2021: बचना चाहते हैं शनि की साढ़ेसाती या ढय्या के अशुभ प्रभाव से तो आज करें ये उपाय

सार

आज (4 दिसंबर, शनिवार) अगहन महीने की अमावस्या है। इस दिन शनिवार होने से इसका फल और बढ़ गया है। इसे शनैश्चरी या शनिचरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2021) कहा जाएगा। शनिवार को अमावस्या तिथि दोपहर करीब 1.15 तक रहेगी।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, उदया तिथि होने से अमावस्या से जुड़े सभी कर्म पूरे दिन किए जा सकते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष में कमी आती है और परेशानियां भी दूर होती हैं। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है और अमावस्या के दिन चंद्र दर्शन नहीं होते हैं। इसलिए इस दिन मौन व्रत रखकर मन को संयम में रखने का भी विधान है।

शनि अमावस्या पर ये उपाय करें…
1.
इस पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो घर में ही पवित्र नदियों का स्मरण करते हुए नहा सकते हैं। इस दिन पानी में काले तिल डालकर स्नान करने से शनि दोष में कमी आती है।
2. शनिश्चरी अमावस्या पर दान करने का संकल्प लेना चाहिए। फिर जरुरतमंद लोगों को दान देना चाहिए। इस दिन तेल, जूते-चप्पल, लकड़ी का पलंग, छाता, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान करने से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। 
3. साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान लोगों को एक लोटे में पानी और दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाना चाहिए। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। 
4. अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी श्राद्ध, तर्पण आदि कर्म करना चाहिए। अगर ये संभव न हो तो किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं। 
5. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है तो उसे इस अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए गाय को चारा खिलाना चाहिए और मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालना चाहिए।
6. इस बार शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्यग्रहण का योग भी बन रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इससे मन में तनाव पैदा हो सकता है। इससे बचने के लिए सूर्य और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

 

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें...
 

Shanishchari Amavasya 2021: शनि अमावस्या के 10 अचूक उपाय, 1 भी कर लेंगे तो बच सकते हैं शनिदेव को प्रकोप से


शनिश्चरी अमावस्या पर एक ही राशि में रहेंगे 4 ग्रह, सुकर्मा और अमृत योग भी रहेंगे इस दिन

Shanishchari Amavasya 2021: 4 दिसंबर को करें ये काम, दूर होंगे पितृ और शनि दोष के अशुभ प्रभाव

Shanishchari Amavasya 2021: शनिश्चरी अमावस्या 4 दिसंबर को, इस दिन करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां

शुद्ध जल में तुलसी के पत्ते डालकर करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम