2 दिन बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, इस दिन कौन-सी चीजें खरीदना रहेगा फायदेमंद, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक चलती है व शुभ फल प्रदान करती है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2019 4:49 AM IST

उज्जैन.  दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में जमकर खरीदी होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार 21 व 22 अक्टूबर को सोम व मंगल पुष्य का शुभ योग बन रहा है। खरीदी के इस शुभ मुहूर्त में आप कौन-सी चीजें खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी, जानिए...

सोना
पुष्य के शुभ योग में गोल्ड या गोल्ड से बनी ज्वैलरी खरीदना शुभ रहता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

चांदी
पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चांदी या इसके आभूषण लंबे समय तक उपयोग में आते हैं। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

रत्न
पुखराज, हीरा, नीलम, मोती आदि रत्न भी पुष्य नक्षत्र में खरीदना शुभ रहता है। भविष्य में ये लाभ प्रदान करते हैं।

वाहन
पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में दो पहिया व चार पहिया वाहन भी खरीदे जा सकते हैं। ये लंबे समय तक चलते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान
टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पुष्य नक्षत्र में खरीदना शुभ रहता है। ये जल्दी खराब नहीं होते।

अचल संपत्ति
मकान, प्लॉट, फ्लैट को अचल संपत्ति कहते हैं। पुष्य नक्षत्र के योग में इन्हें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कपड़े
पुष्य नक्षत्र में नए कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में खरीदे गए कपड़े काफी लंबे समय तक उपयोग में आते हैं।

बर्तन
दीपावली के पहले बर्तनों की खरीदारी की जाती है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री