भौमी अमावस्या 24 मार्च को, कुंडली में मंगल अशुभ हो तो करें इनमें से कोई 1 उपाय

Published : Mar 23, 2020, 04:06 PM IST
भौमी अमावस्या 24 मार्च को, कुंडली में मंगल अशुभ हो तो करें इनमें से कोई 1 उपाय

सार

इस बार 24 मार्च, मंगलवार को चैत्र मास की अमावस्या है। मंगलवार को अमावस्या होने से इसे भौमी अमावस्या कहेंगे।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ हो तो भौमी अमावस्या के योग में कुछ खास उपाय करने से मंगल दोष कम होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुंडली में मंगल अशुभ हो तो इससे हमारी लाइफ में क्या असर होता है, साथ ही अशुभ मंगल को शुभ करने के आसान उपाय...

मंगल अशुभ हो तो ये असर होता है हमारी लाइफ पर…
1.
जिसकी कुंडली में मंगल अशुभ होता है उसे मकान, जमीन, खेत आदि में नुकसान उठाना पड़ता है यानी अचल संपत्ति से कोई फायदा नहीं मिलता।
2. आगजनी से छोटा-मोटा नुकसान होता रहता है।
3. शुभ कार्य जैसे- हवन, पूजन आदि में जलाई गई अग्नि बुझ जाती है।
4. खून से संबंधित बीमारियां होती हैं।
5. वाहन से दुर्घटना हो सकती है।
6. विवाह में समस्याएं आती हैं या बहुत समय बाद होता है।
7. बार-बार कर्ज लेना पड़ता है।

इन उपायों से करें अमंगल को मंगल
1.
भौमी अमावस्या के योग में मंगलदेव की पूजा करें और उपवास रखें।
2. मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. पानी में लाल चंदन का पा‌उडर डालकर स्नान करें।
4. भौमी अमावस्या के योग में मंगल यंत्र की स्थापना अपने घर में करें और रोज इसकी पूजा करें।
5. मूंगा रत्न, मसूर की दाल, तांबा, गुड़, घी का दान करें।
6. किसी ज्योतिषी से जानकारी लेकर मूंगा रत्न धारण करें।
7. भौमी अमावस्या के योग में भात पूजा करने से भी मंगलदेव प्रसन्न होते हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम