Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च को हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, पितृ दोष से परेशान हैं तो ये उपाय करें

हिंदू धर्म में अमावस्या (Amavasya 2022) को बहुत ही खास तिथि माना गया है। इस तिथि को पर्व यानी उत्सव कहा जाता है। इस तिथि को स्वामी पितृ देवता हैं। इस बार चैत्र मास पर एक नहीं बल्कि दो दिन अमावस्या तिथि रहेगी।

Manish Meharele | Published : Mar 30, 2022 4:06 AM IST / Updated: Mar 30 2022, 09:56 AM IST

उज्जैन. पंचांग के अनुसार चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2022) का आरंभ 31 मार्च, गुरुवार को दोपहर 12.22 से होगा, जिसका समापन 1 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 11.54 पर होगा। ये हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या है। विद्वानों के अनुसार, जब दोपहर में अमावस्या हो उस दिन पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण किया जाता है, 31 मार्च को ऐसा होगा। वहीं, जब सूर्योदय के समय अमावस्या हो तो स्नान-दान किया जाता है, जो कि 1 अप्रैल, शुक्रवार को करना शुभ रहेगा। आगे जानिए 31 मार्च, गुरुवार को कौन-से उपाय करने से पितृ देवता  (Pitra dosh Ke Upay) की कृपा हम पर बनी रहेगी। ये उपाय इस प्रकार हैं…

ये भी पढ़ें- shiv chaturdashi 2022: 30 मार्च को 2 शुभ योग में करें शिव चतुर्दशी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

1. अमावस्या तिथि पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए किसी नदी के किनारे तर्पण, श्राद्ध आदि कर्म विधि-विधान से करें। इससे लिए योग्य विद्वान पंडित से सलाह लें और इसके बाद ही ये कार्य करें। इससे पितृ देवता प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी शांत होता है।
2. अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को सपत्नी घर पर भोजन के लिए बुलाएं। भोजन में खीर अवश्य बनाएं। भोजन के बाद ब्राह्मण और उनकी पत्नी को दक्षिणा व अन्य भेंट जैसे कपड़े, बर्तन आदि का दान करें। इससे भी पितृ देवता प्रसन्न होते हैं।
3. इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और काले तिल प्रवाहित करें। इसके बाद जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री जैसे चावल, दाल, गेहूं आदि चीजों का दान करें। संभव हो तो पकाया हुआ भोजन भी दान कर सकते हैं। इससे भी पितृों की आत्मा को शांति मिलती है।
4. पितृों की कृपा पाने के लिए अमावस्या पर शुद्ध घी व गुड़ मिलाकर धूप (सुलगते हुए कंडे पर रखना) देनी चाहिए। ऐसा करने के बाद हथेली में पानी लें व अंगूठे के माध्यम से उसे धरती पर छोड़ दें। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति का अनुभव होता है और वे हमें आशीर्वाद देते हैं।
5. अमावस्या पर तालाब या नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालना चाहिए। साथ ही चीटियों के लिए शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।


ये भी पढ़ें- 

लगातार हो धन हानि या बढ़ जाए काम का बोझ तो ये ग्रह हो सकता है इसका कारण, जानिए अन्य संकेत और उपाय


पाकिस्तान के इस देवी मंदिर में मुस्लिम भी करते हैं पूजा, यहीं गिरा था देवी सती का सिर, ये हैं खास बातें

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
  
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल


हिंदू कैलेंडर की पहली नवरात्रि 2 अप्रैल से, क्या आप जानते हैं साल में कितनी बार आती है नवरात्रि?
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम