Chanakya Niti: लाइफ में सक्सेस पाने के लिए सभी को याद रखना चाहिए ये 10 बातें

Published : Nov 06, 2021, 07:00 AM IST
Chanakya Niti: लाइफ में सक्सेस पाने के लिए सभी को याद रखना चाहिए ये 10 बातें

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने जीवन से संबंधित कई सारी अहम बातें अपने नीति शास्त्र के माध्यम से बताई हैं। उन्होंने सफलता के 10 ऐसे सूत्र बताए हैं, जो आज भी सभी लोगों के काम आ सकते हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य (Chanakya) भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीता पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जो चाहा वो करके दिखाया। आचार्य चाणक्य ने अपनी संकल्प शक्ति के बल पर मगध के राजा धनानंद का विनाश किया और एक साधारण से युवक चंद्रगुप्त मौर्य को भारत का सम्राट बनाया। उनकी नीतियां आज भी तर्कसंगत हैं, अगर आप अपने जीवन में उनकी नीतियों का अनुसरण करते हैं तो जीवन में कभी भी हारेंगे नहीं। चाणक्य की नीतियों की वजह से ही चंद्रगुप्त मौर्य एक बेहतरीन शासक बन पाए थे। आगे जानिए चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के लाइफ मैनेजमेंट (Life Management) सूत्र…

1. व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से कोई भी व्यक्ति महान नहीं होता है। व्यक्ति को अपने कर्म हमेशा अच्छे रखने चाहिए।
2. व्यक्ति को अपनी गलतियों से ही नहीं दूसरों की गलतियों से भी सीखना चाहिए।  खुद पर प्रयोग करके सीखोगे तो आयु कम पड़ जाएगी।
3. व्यक्ति को अपने हालात बदलने का प्रयास करते रहना चाहिए, यही आदत व्यक्ति को औरों से अलग बनाती है।
4. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा शिक्षा ग्रहण करते रहने चाहिए क्योंकि शिक्षित व्यक्ति का सदैव सम्मान होता है। 
5. चाणक्य निति के अनुसार व्यक्ति को भय को अपने पास भी नहीं आने देना चाहिए, मतलब आपको जिस भी चीज से भय लगे उसका डट कर सामना करना चाहिए।
6. किसी भी कार्य को करने से पहले हम उस कार्य के बारें में सोच विचार कर लेना चाहिए। उस कार्य के क्या परिणाम होंगे इस पर विचार करना बहुत जरुरी है।
7. चाणक्य निति के अनुसार व्यक्ति को अपने अतीत के बारें में अधिक नहीं सोचना चाहिए, व्यक्ति को अपने अतीत से सीख कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
8. धन खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें। फिजूल खर्च करने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
9. दोस्त बनाते समय भलीभांति विचार कर लेना चाहिए और दोस्तों पर भी कभी पूरी तरह से विश्वास नहीं करना चाहिए। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
10. कभी भी किसी का सार्वजनिक रूप से अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि मनुष्य मौका मिलते ही अपमान का बदला जरूर लेता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: जिन घरों में होते हैं ऐसे काम वहां नहीं ठहरतीं देवी लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

चाणक्य नीति: इन 8 पर कभी नहीं होता दूसरों के दु:ख-दर्द का असर

चाणक्य नीति: पैसों के मामले में रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान तो कभी नुकसान नहीं उठाएंगे

चाणक्य नीति: नौकरी और बिजनेस में चाहते हैं सफलता तो रखें इन 4 बातों का ध्यान

हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, कर सकेंगे लाइफ की हर मुश्किल का सामना

PREV

Recommended Stories

Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह
किन लोगों को दिखाई देते हैं भूत-प्रेत? जानें जन्म कुंडली से