Christmas Tree Tips: क्रिसमस ट्री से भी बढ़ सकता है आपका गुड लक, इन बातों का रखें ध्यान

Christmas 2022: क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा फेस्टिवल है। ये त्योहार प्रभु ईशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, प्रभु यीशु का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। इसी तारीख को हर साल ये पर्व बड़े धूम-धाम से मनाने की परंपरा है। 
 

Manish Meharele | Published : Dec 19, 2022 10:14 AM IST

उज्जैन. हर साल क्रिसमस (Christmas 2022) फेस्टिवल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ये त्योहार किसी एक धर्म विशेष का न होकर पूरे मानव समाज के लिए है। ये पर्व मानवता को सही दिशा देता है। इस त्योहार पर कई परंपराओं का पालन किया जाता है। क्रिसमस ट्री भी इनमें से एक है। क्रिसमस ट्री एक खास तरह का आर्टिफिशियल पौधा होता है, जिसे रंग-बिंरगी लाइटों, बॉल्स व सितारों से सजाया जाता है। बच्चों में क्रिसमस ट्री सजाने को लेकर विशेष उत्साह रहता है। वास्तु के अनुसार भी क्रिसमस ट्री (Christmas Tree Tips) का खास महत्व है। क्रिसमस ट्री किस दिशा में रखें और किन बातों का ध्यान रखें? इन बातों पर गौर किया जाए तो क्रिसमस ट्री से आपका गुड लक भी बढ़ सकता है। आगे जानिए क्रिसमस ट्री से जुड़ी खास बातें…

किस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो आपको इसे रखने का दिशा ज्ञान होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस ट्री को हमेशा घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा करना संभव न हो तो इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे गुड लक भी बढ़ता है।  

किस रंग से सजाएं क्रिसमस ट्री?
लाइट यानी रौशनी का महत्व सभी धर्मों में है। वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो इससे भी आपके गुड लक में इजाफा होगा। क्रिसमस ट्री को सजाते समय उस पर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल रंग प्रेम और पीला दोस्ती का प्रतीक है। इन रंगों की लाइट्स लगाने से आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी। 

घंटी से दूर होगी निगेटिविटी
क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर सजाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग इस पर घंटी भी टांगते हैं। माना जाता है कि घंटी की आवाज नकारात्मकता यानी निगेटिविटी को दूर करने में असरदार होती है। इस आवाज से खुशी भी मिलती है। घर में जब घंटी की आवाज गूंजेगी तो नकारात्मकता अपने-अपने दूर होती जाएगी।

मेन गेट पर न सजाएं क्रिसमस ट्री
वास्तु के अनुसार, घर के मेन गेट के सामने कोई भी पेड़ नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो घर में पॉजिटिविटी आने में रूकावट होती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ ही है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर इसे रखने की भूल न करें। 

 

ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!