निगेटिव एनर्जी दूर करती है क्रिस्टल बॉल, जानिए इसे घर में कहां रखने से क्या फायदा होता है

Published : Jun 28, 2020, 10:46 AM IST
निगेटिव एनर्जी दूर करती है क्रिस्टल बॉल, जानिए इसे घर में कहां रखने से क्या फायदा होता है

सार

जिस प्रकार भारत में वास्तु प्रचलित है, ठीक उसी प्रकार चीन में फेंगशुई का चलन है। भारत में भी फेंगशुई को मानने वाले काफी लोग हैं।

उज्जैन. फेंगशुई में भी घर की नकारात्मकता को दूर करने के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली बढ़ सकती है। घर के दोषों के कारण दुर्भाग्य का सामना करना पड़ रहा हो तो इन उपायों से लाभ मिल सकता है। फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल्स का काफी अधिक महत्व बताया गया है। जानिए क्रिस्टल बॉल्स से जुड़ी खास बातें...

1. फेंगशुई में रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स, बिना रंग वाली क्रिस्टल बॉल्स और काली क्रिस्टल बॉल्स के बारे में बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉस्ल के बारे में।

2. फेंगशुई के अनुसार घर में क्रिस्टल बॉल्स रखने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। सुख बढ़ता है।

3. क्रिस्टल बॉल्स आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर लेती है। जिससे घर के लोगों की सोच सकारात्मक बनती है।

4. अगर घर में अशांति रहती है, परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहता है तो लिंविंग रूम या ड्राइंग रूम में क्रिस्टल बॉल्स रखना चाहिए। इससे सकारात्मक फल मिल सकते हैं।

5. आप चाहें तो विंड चाइम में 3-4 क्रिस्टल बॉल्स जड़वाकर भी लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसी विंड चाइम को अपने बेडरूम या स्टडी रूम में ना लगाएं।

6. अगर व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो एक रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल ऑफिस की उत्तर-पश्चिम दिशा में रख दें। व्यापार के लिए इस दिशा को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी होता है। ये क्रिस्टल बॉल इस दिशा के दोष दूर करेगी।

7. पति-पत्नी के बीच की तनाव रहता है तो बेडरूम में क्रिस्टल बॉल रखनी चाहिए। साथ ही, ध्यान रखें ये बॉल दिन में कम से कम 3 बार जरूर घुमाएं।

8. अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो स्टडी रूम एक क्रिस्टल बॉल रख दें। इसके असर से बच्चों की एकाग्रता बढ़ सकती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज