Diwali Upay 2022: तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें इन 10 में से कोई 1 उपाय

Published : Oct 18, 2022, 02:52 PM ISTUpdated : Oct 18, 2022, 05:58 PM IST
Diwali Upay 2022: तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें इन 10 में से कोई 1 उपाय

सार

Diwali Upay 2022: कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि दीपावली की रात कुछ आसान उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं।  

उज्जैन. इस बार दीपावली (Diwali 2022) का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात बहुत ही खास होती है। तंत्र शास्त्र में 4 प्रमुख रात्रियों के बारे में बताया गया है, जिसमें किए गए तंत्र-मंत्र और उपाय बहुत ही जल्दी शुभफल प्रदान करते हैं। दीपावली की रात भी इनमें से एक है। दीपावली (Diwali Upay 2022) की रात को कालरात्रि भी कहा जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, दीपावली की रात अगर कुछ आसान उपाय किए जाएं तो पैसों से जुड़ी हर समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिसे कोई भी कर सकता है।

ये हैं दीपावली पर किए जाने वाले उपाय और टोटके (Diwali ke totke or upay)

1.
देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय हल्दी की एक साबूत गांठ भी पूजा स्थल पर रखें। पूा संपन्न होने के बाद इस हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में लपेटकर अपने तिजोरी में इस तरह रखें कि ये किसी को दिखाई न दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।
2. दीपावली की रात देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। रात में 12 बजे के लगभग स्नान आदि करने के बाद लाल कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवराज इंद्र ने भी श्रीसूक्त के माध्यम से ही देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया था।
3. लक्ष्मी पूजा करते समय पटिए के नीचे थोड़े से चावल रखें। बाद में इन चावल को एक पुड़िया में रखकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
4. दीपावली की रात गाय के दूध में केसर मिलाकर इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का संयुक्त रूप से अभिषेक करें। धन लाभ सहित आपकी हर इच्छा जरूर पूरी होगी।
5. लक्ष्मी पूजा में कौड़ी और गोमती चक्र भी रखें। बाद में इसे अपने ऐसे स्थान पर रख दें, जहां आप पैसा और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज रखते हैं। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
6. दीपावली की रात नजदीक स्थिति किसी पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं और देवी लक्ष्मी को घर आने के लिए निमंत्रित करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
7. दीपावली की रात लगभग 12 बजे साफ वस्त्र पहनकर अपनी राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें।
8. एकाक्षी नारियल एक खास प्रकार का नारियल होता है। लक्ष्मी पूजा के दौरान इस पर कुंकुम से स्वस्तिक बनाएं और बाद में इसे अपने किचन में लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
9. दीपावली की रात श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा कर इसे सिद्धि करें और अपने पूजन स्थान पर स्थापित कर लें। रोज इसके सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं। धन लाभ के योग बनते रहेंगे।
10. दीपावली की रात बिल्व के पेड़ के नीचे भी एक दीपक जरूर लगाएं। बिल्व वृक्ष की जड़ में कुबेरदेव का स्थान माना गया है। 


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, इसके पीछे है बहुत खास वजह

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम