चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये 3 काम

Published : May 28, 2020, 01:24 PM ISTUpdated : May 28, 2020, 01:25 PM IST
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये 3 काम

सार

हर कोई सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन कई बार कठिन मेहनत करने के बाद भी मनचाही परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसे में शास्त्र आपकी मदद कर सकते हैं।

उज्जैन. शास्त्रों में सुबह उठने के बाद कुछ ऐसे काम करने के वर्णन पाया जाता है, जिन्हें करने पर दुर्भाग्य से छुटकारा पाया जा सकता है और मनचाही सफलता हासिल की जा सकती है।

जानिए रोज सुबह उठते ही कौन-से 3 काम करना शुभ होता है-

1. अगर आपको हर काम में असफलता या निराशा हाथ लग रही है तो इसका कारण आपका दुर्भाग्य हो सकता है। ऐस दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के लिए आपको रोज सुबह स्नान करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ न कुछ दान करना चाहिए।
2. हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी पूजनीय होने के साथ-साथ शुभ फलदायक भी मानी जाती है। इसलिए रोज सुबह उठते ही स्नान करके तुलसी के सामने सुबह और शाम घी का दीपक जलाना चाहिए।
3. जिस घर में रोज गायत्री मंत्र का जाप होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए दूर हो जाती है। रोजाना सुबह नहाने के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chankya Niti: इन 4 चीजों से कभी नहीं भरता मन, हमेशा लगता है कम
Basant Panchami 2026: कब है वसंत पंचमी, 22 या 23 जनवरी? जानें सही डेट