गुरुवार को करें ये 8 उपाय, इनसे पति-पत्नी में बना रहेगा तालमेल और हो सकता है धन लाभ

Published : May 07, 2020, 10:29 AM IST
गुरुवार को करें ये 8 उपाय, इनसे पति-पत्नी में बना रहेगा तालमेल और हो सकता है धन लाभ

सार

7 मई, गुरुवार को वैशाख मास की पूर्णिमा है। इस तिथि पर ज्योतिष में बताए गए उपाय करने से बड़ी-बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

उज्जैन. पूर्णिमा पर चंद्र पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है। ये रात पूजा-पाठ और उपायों के श्रेष्ठ मानी जाती है। चंद्र के सामने किए गए उपाय जल्दी शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार असफलता मिल रही है या पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो पूर्णिमा की रात चंद्र को अर्घ्य देना चाहिए, दीपक लगाकर पूजा करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए ऐसे ही 8 अन्य उपाय...

1. पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल की पूजा करें। जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें।
2. पति-पत्नी के बीच तालमेल बिगड़ रहा हो तो पूर्णिमा की रात चंद्र उदय होने पर पति-पत्नी दोनों एक साथ चांदी के लोटे से चंद्र को दूध का अर्घ्य चढ़ाएं। ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।
3. पूर्णिमा पर चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को कच्चे दूध में मिश्री और चावल मिलाकर अर्घ्य अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
4. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में 11 पीली कौड़ियां, गोमती चक्र रखें। पूजा के बाद ये चीजें तिजोरी में रखें।
5. महालक्ष्मी के मंदिर जाएं और देवी मां को हल्दी की गांठ, इत्र, गुलाब के फूल चढ़ाएं। माता लक्ष्मी के सामने केसर का तिलक खुद के मस्तक पर लगाएं।
6. अपने घर के मंदिर में श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र, एकाक्षी नारियल, दक्षिणवर्ती शंख की पूजा करें।
7. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सत्यनारायण भगवान की कथा करें।
8. हनुमानजी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है