आज (20 अप्रैल, सोमवार) को करें राशि अनुसार खास उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Published : Apr 20, 2020, 11:16 AM IST
आज (20 अप्रैल, सोमवार) को करें राशि अनुसार खास उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

सार

आज (20 अप्रैल, सोमवार) सोम प्रदोष का शुभ योग है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं।

उज्जैन. आज (20 अप्रैल, सोमवार) सोम प्रदोष का शुभ योग है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, सोम प्रदोष के शुभ योग में अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है और आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये हैं राशि अनुसार उपाय-

मेष: भगवान शिव का शहद और गन्ने का रस से अभिषेक करें।
वृष: कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।
मिथुन: फलों के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को लाल फूल अर्पित करें।
कर्क: कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।
सिंह: शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।
कन्या: गंगाजल या किसी पवित्र नही के जल से शिवजी का अभिषेक करें।
तुला: धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
वृश्चिक: शहद से अभिषेक करने के बाद शिव को लाल फूल चढाएं।
धनु: देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।
मकर: तिल और सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करें।
कुंभ: कच्चा दूध और दही से अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं।
मीन: गन्ने का रस और शहद में बादाम मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें।

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?