30 अप्रैल को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती है भाग्य की परेशानियां

Published : Apr 30, 2020, 11:09 AM IST
30 अप्रैल को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती है भाग्य की परेशानियां

सार

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह से संबंधित कोई दोष होता है तो हमें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इससे धन लाभ में भी परेशानियां आतीं हैं।

उज्जैन. बृहस्पति भाग्य का कारक ग्रह है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, गुरु ग्रह से शुभ फल पाने के लिए गुरु पुष्य के शुभ योग में कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इस बार 30 अप्रैल, गुरुवार को ये शुभ योग बन रहा है। गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस दिन ये उपाय करें-

1. गुरु पुष्य के शुभ योग में तांबे के लोटे में पानी लें और केसर मिलाएं। इसके बाद ये जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इस उपाय से भाग्य से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
2. धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर श्रीयंत्र रखकर उसकी पूजा करें।
3. गुरुवार को शुभ योग में किसी ब्राह्मण को पुखराज सहित हल्दी, सफेद सरसों, पीले कपड़े और चने की दाल का दान करें।
4. सोने या चांदी के पतरे पर बृहस्पति यंत्र बनवाकर उसे पूजा स्थान पर रखकर रोज उसकी पूजा करें।
5. गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
6. अपने गुरु या किसी साधु को पीले वस्त्र उपहार में दें। साथ ही दक्षिणा व पीले फल भी दें।
7. इस गुरुवार से शुरू कर प्रत्येक गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति के मंदिर जाकर पीले कनेर के फूल चढ़ाएं। इससे गुरु से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश