Sawan Ke Rashi Anusar Uapy: सावन में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, टल जाएगा बुरे से बुरा समय

Published : Jul 17, 2022, 09:49 AM IST
Sawan Ke Rashi Anusar Uapy: सावन में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, टल जाएगा बुरे से बुरा समय

सार

धर्म ग्रंथों में सावन (Sawan 2022) को भगवान शिव की भक्ति की महीना बताया गया है। इस महीने में शिव की पूजा, उपाय आदि करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस महीनें राशि अनुसार दान करने का भी विशेष महत्व है।  

उज्जैन. इस बार सावन मास का आरंभ 14 जुलाई से हो चुका है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने का जितना महत्व धर्म के दृष्टिकोण से है उतना ही इसका ज्योतिषिय महत्व भी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, सावन (Sawan Ke Rashi Anusar Uapy) में यदि राशि अनुसार कुछ चीजों का दान किया जाए तो ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और जीवन की चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आगे जानिए सावन में राशि अनुसार, किन चीजों का दान आप कर सकते हैं…

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को लाल कपड़े, सोना, तांबे के बर्तन, केसर, कस्तूरी का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद कपड़े, घी, तेल, ज्वार, रुई, दही, इत्र, श्रृंगार की वस्तुएं, चावल, शक्कर का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी है बुध है। इस राशि के लोगों को हरे वस्त्र, घी, शंख, फल, मूँग, चाँदी, फूल, काँसे का बर्तन, हाथी दाँत और कपूर का दान करना चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्र है। इन लोगों के लिए सफेद-लाल वस्त्र, चांदी, घी, शंख, दूध, मोती, चावल, चीनी, दही, सफेद फूल का दान करना श्रेष्ठ रहता है।

सिंह राशि: इस राशि का स्वामी सूर्य है। इन लोगों को तांबा, गुड़, गेहूं, मसूर दाल, दूध देने वाली गाय, लाल-सफेद वस्त्र, सोना, तांबा, केसर का दान करना चाहिए।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को कांसे के बर्तन, हरे वस्त्र, घी, पन्ना, सोना, शंख, हरी मूंग और हरे फलों का दान करना श्रेष्ठ रहता है।

तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इन लोगों को हीरे, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, घी, सोना, तेल, दूध देने वाली गाय का दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: मंगल के स्वामित्व वाली यह दूसरी राशि है। जिन लोगों की राशि वृश्चिक है उन्हें भूमि, लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना चाहिए, यह बहुत फायदेमंद रहता है।

धनु  राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन लोगों के लिए पीले फल जैसे केल-आम, पुस्तक, भूमि, दूध देने वाली गाय, पीले वस्त्र, पुखराज का दान करना श्रेष्ठ रहता है। 

मकर राशि: इस राशि का स्वामी शनि है। इन लोगों को शनि की वस्तुएं जैसे तेल, तिल, नीले व काले वस्त्र, ऊनी वस्त्र, लोहा, लोहे के बर्तन का दान करना फायदा देता है।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इन लोगों को नीले-काले वस्त्र, काली गाय, काली बकरी, ऊनी वस्त्र, लोहे के बर्तन, सरसों का दान, जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। 

मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अन लोगों को धर्म ग्रंथ, पढ़ाई में काम आने वाली चीजें जैसे पेंसिल, पेन, कॉपियां, शहद, पीले कपड़े, तांबा आदि चीजों का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: बनाना चाहते हैं बिगड़ी हुई किस्मत तो सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम