दशहरे पर की जाती है शमी वृक्ष की पूजा, इस पेड़ के उपायों से कम हो सकता है शनि दोष

Published : Oct 15, 2021, 10:02 AM IST
दशहरे पर की जाती है शमी वृक्ष की पूजा, इस पेड़ के उपायों से कम हो सकता है शनि दोष

सार

हिंदू धर्म में हर त्योहार से जुड़ी अनेक परंपराएं होती हैं। ये परंपराएं स्थान के साथ-साथ बदलती भी रहती हैं। ऐसी ही कई परंपराएं दशहरा पर्व (इस बार 15 अक्टूबर, शुक्रवार) से भी जुड़ी है। दशहरे (Dussehra 2021) पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है।

उज्जैन. दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है और शस्त्र पूजन किया जाता है। इन परंपराओं के अलावा इस दिन शमी वृक्ष का पूजन करने की परंपरा भी है। आज भी अनेक स्थानों पर इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस वृक्ष से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं…

इसलिए दशहरे (Dussehra 2021) पर कहते हैं शमी पूजन
विजयादशमी पर शमी पूजन का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि दशहरे पर शमी का पूजन करने से आयु, आरोग्य और शक्ति में वृद्धि होती है। समस्त पापों का नाश होता है। परंपरागत रूप से विजयादशमी (Dussehra 2021) के दिन शमी की पूजा क्षत्रियों तथा प्राचीनकाल में राजा-महाराजाओं द्वारा की जाती रही है। आज भी यह परंपरा अनेक क्षत्रिय घरों में निभाई जाती है। इसके लिए शहर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित शमी के पेड़ का पूजन किया जाता है। अब तो घरों के गमलों में लगे शमी के पौधे का भी पूजन किया जाता है।

ज्योतिष में शमी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी वृक्ष पर शनि का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए शनि दोष कम करने के लिए शमी वृक्ष की पूजा की जाती है। जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव रहता है, उसे शमी वृक्ष पर जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

शमी के उपाय
1.
अगर आप शनि के दोषों को कम करना चाहते हैं तो हर शनिवार शनि को शमी के पत्ते चढ़ाना चाहिए। इस उपाय शनि बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और कार्यों की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में शमी का पौधा लगाना चाहिए। किसी भी शुभ दिन ये पौधा घर में लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। इस उपाय से शनि के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
3. शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से सभी ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं। ये उपाय रोज या हर सोमवार को किया जा सकता है।

दशहरा के बारे में ये भी पढ़ें

रावण से भी अधिक शक्तिशाली था मेघनाद, इंद्र को भी बना लिया था बंदी, जानिए रोचक बातें

शूर्पणखा, नंदी, राजा अनरण्य सहित इन 5 लोगों का श्राप बना रावण की मृत्यु का कारण

मध्य प्रदेश के इस गांव में होती है रावण की पूजा, शुभ कार्य से पहले दिया जाता है निमंत्रण

3 शुभ योगों में मनाया जाएगा दशहरा, ये है शस्त्र पूजा और जवारे विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त

दशहरा: किन-किन योद्धाओं ने किया था रावण को पराजित, किस गलती के कारण हुआ सर्वनाश?

रावण ने देवी सीता को महल में न रखकर अशोक वाटिका में क्यों रखा? ये श्राप था इसका कारण

भगवान ब्रह्मा के वंश में हुआ था रावण का जन्म, युद्ध में यमराज को भी हटना पड़ा पीछे

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम