Holi 2022: बिजनेस-नौकरी के अनुसार इन खास रंगों से खेलें होली, किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ

Published : Mar 16, 2022, 05:46 PM IST
Holi 2022: बिजनेस-नौकरी के अनुसार इन खास रंगों से खेलें होली, किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) की रात होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है जो इस बार 17 मार्च, गुरुवार को है। इसके अगले दिन (18 मार्च, शुक्रवार) यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर अबीर और गुलाल से होली (Holi 2022) (धुरेड़ी) खेली जाती है।

उज्जैन. होली (Holi 2022) का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली रंगों का त्योहार कहा जाता है। होली के रंगों से भी आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इसके लिए आपको होली खेलते समय कुछ खास रंगों का चयन करना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बिजनेस और नौकरी में भी लाभ होने की स्थिति बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए किस व्यवसाय या नौकरी वाले को किस रंग से होली खेलना फायदेमंद रहेगा…

ये भी पढ़ें- Holi 2022: गोवा में होली पर मनाते हैं ‘शिमगोत्सव’ इस दिन निकाला जाता है विशाल जुलूस, खाई जाती है ये खास चीज

शनि का प्रतिनिधि रंग है नील 
नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश कहा गया है। अभिनेता, रंगमंच के कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑयलपेंट, स्क्रेप, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञ लोग होली का पर्व नीले रंग से मनाएं। इससे इस वर्ष वह नई ऊंचाइयां एवं नवीन पद को प्राप्त करेंगे। आर्थिक एवं सामाजिक भी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: मथुरा के इस गांव में धधकती हुई अग्नि के बीच चलकर निकलते हैं पंडाजी, 10 बार कर चुके हैं ये कारनामा
 

ये लोग खेलें हरे रंग से होली
ज्योतिषियों के अनुसार, हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, जज, लेखक, पत्रकार, पटकथा लेखक को होली खेलने के लिए हरे रंग का उपयोग करना, लाभ एवं सफलता दिलाएगा। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर इंजीनियर भी हरे रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मित्र रंग: नीला, पीला, आसमानी।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: शिवजी-कामदेव और श्रीकृष्ण-पूतना से भी जुड़ी है होली की परंपरा, जानिए कथाएं व रोचक बातें
 

देवगुरु बृहस्पति का रंग है पीला 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग  देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु सोना, चांदी, अन्न व्यापार के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। अनाज व्यापारी, सोना, चांदी व्यापारी, शेयर मार्केट से संबंध रखने वालों को पीले रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ तो होगा ही। साथ ही, आप सम्मानित भी होंगे।
मित्र रंग: लाल, हरा, जामुनी।

इन लोगों के लिए लाल रंग रहेगा समृद्धिदायक 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स, कॉलोनाइजर्स, इंजीनियर्स, बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करने वाले एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली का उत्सव मनाना चाहिए। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मित्र रंग: गुलाबी, केशरिया, महरुन।

ये भी पढ़ें 

Holi 2022: होलिका दहन पर आज तक नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन ये काम करें


सोई किस्मत जगाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात करें हनुमानजी के इन 3 में से कोई भी 1 उपाय

Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?

Holika Dahan 2022: अमर होने हिरण्यकश्यप ने मांगे थे खास वरदान, लेकिन वो अपने पुत्र को क्यों मारना चाहता था?

14 मार्च से 14 मई तक रहेगी वसंत ऋतु, इसे क्यों कहते हैं ऋतुराज? ग्रंथों में बताई गई है इससे जुड़ी खास बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम