Feng shui tips: बेडरूम में रखी चीजों का भी लव लाइफ पर पड़ता है असर, जानिए यहां क्या रखें-क्या नहीं?

Published : May 24, 2022, 02:29 PM IST
Feng shui tips: बेडरूम में रखी चीजों का भी लव लाइफ पर पड़ता है असर, जानिए यहां क्या रखें-क्या नहीं?

सार

फेंगशुई (Feng shui tips) चीन का वास्तु शास्त्र है जो निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी के आधार पर काम करता है। फेंगशुई में कई खास तरह के शो-पीस बताए गए हैं, जिन्हें घर, ऑफिस या दुकान में रखने से हमारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

उज्जैन. फेंगशुई में घर में रखी जाने वाली चीजों के बारे में टिप्स बताए गए हैं। फेंगशुई के अनुसार, हमारे आस-पास पॉजिटिव और निगेटिव दोनों प्रकार की ऊर्जा होती है। इसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। हमारे घर में ही कई चीजें ऐसी हैं, जिनसे निगेटिव एनर्जी निकलती है और हमें प्रभावित भी करती हैं। इसका असर हमारी लव लाइफ पर भी पड़ता है। इससे बचने के लिए आगे बताए गए फेंगशुई टिप्स का ध्यान रखना चाहिए…

1. फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में टेलिविजन नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे निगेटिव वाइव्स निकलती है, जिसका असर हमारी लव लाइफ पर भी पड़ता है। इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। 
2. फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में नदी, तालाब, झरना आदि की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए, साथ ही बेडरूम में फव्वारा (शोपीस) या मछलीघर (फिश एक्वेरियम) भी भूलकर न रखें। पानी से जुड़ी ये सभी चीजें लव लाइफ के लिए शुभ नहीं मानी जाती।
3. फेंगशुई की मान्यता है कि बेडरूम में कभी भी अपना बेड खिड़की के सामने ना लगाएं। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आता है। अगर कोई दूसरा तरीका न हो तो पलंग और खिड़की के बीच पर्दा जरूर डालें। ऐसा करने पर निगेटिव एनर्जी प्रभाव पति-पत्नी के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा।
4. फेंगशुई के अनुसार, पशु-पक्षी की मूर्ति और आक्रामक तस्वीरें अकेलेपन को दर्शाती हैं। इसलिए घर में जोड़े वाले पक्षियों की तस्वीर या मूर्तियां लगाएं।
5. बेडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखें। समय-समय पर इनकी सफाई करते रहें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
6. बेडरूम सजाकर रखें, वहां कबाड़ न जमा होने दें। ध्यान रखें की वहां साइड टेबल पर कोई भी वस्तु धूल भरी, बेतरतीब और बिखरी हुई न हो। इससे नकारात्मकता फैलती है।
7. फेंगशुई के अनुसार, लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं, इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में जरूर रखना चाहिए। इनसे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-

कभी नहीं करना चाहिए इन 5 तरह के लोगों के घर बना हुआ भोजन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह


Shani Jayanti 2022 Date: कब है शनि जयंती, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानिए इससे जुड़ी कथा व अन्य खास बातें

Shani Jayanti 2022: 5 राशियों पर शनि की नजर, साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ फल से बचना है तो करें ये उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम