Sawan First Somwar: 18 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर करें राशि अनुसार ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

Published : Jul 15, 2022, 10:55 AM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 08:29 AM IST
Sawan First Somwar: 18 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर करें राशि अनुसार ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

सार

Sawan First Somwar: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना श्रावण (Sawan 2022) 14 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में राशि अनुसार कुछ खास उपाय करने से किसी की भी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।

उज्जैन. सावन महीने का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिषीय महत्व भी है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में भी शिवजी की पूजा से सुख-समृद्धि के उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ उपाय (Sawan Ke Upay) राशि अनुसार भी किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, ये उपाय सावन में कभी भी किए जा सकते हैं लेकिन अगर सावन के प्रत्येक सोमवार को ये उपाय किए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है और बिगड़ी किस्मत भी फिर से बन सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार, इन उपायों के बारे में…

1. मेष राशि के लोग पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें और लाल फूल चढ़ाएं। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

2. वृषभ राशि वालों की सावन में शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करना चाहिए और चमेली के फूल चढ़ाना चाहिए। इससे इनका जीवन सुखमय बना रहेगा।

3. मिथुन राशि वाले महादेव का अभिषेक पानी में भांग मिलाकर करें और धतूरा अर्पित करें। ये शिवजी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय है।

4. कर्क राशि वाले शिवलिंग का अभिषेक स्वच्छ जल से करें और रूद्रष्टाध्यायी का पाठ भी करें। इससे इनकी समस्या दूर हो सकती है।

5. सिंह राशि वाले शिव की पूजा कनेर के फूल से करें और पूजा स्थान पर बैठकर ही श्री शिव चालीसा का पाठ भी करें। 

6. सावन में कन्या राशि वाले महादेव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री अर्पित करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें। 

7. तुला राशि वाले मिश्री युक्त गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय शिव के सहस्रनाम का जाप भी करते रहें। 

8. वृश्चिक राशि वाले सावन में शिवजी को रोज बिल्वपत्र चढ़ाएं और रूद्राष्टक का पाठ भी करें। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

9. धनु राशि वाले शिवजी की पूजा पीले फूल जैसे सूरजमुखी, गेंदा आदि से करें और गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

10. मकर राशि वाले शिवजी का अभिषेक पानी में अष्टगंध मिलाकर करें और पार्वतीनाथाय नम: का जाप भी करें। 

11. कुंभ राशि वाले भगवान शिव का अभिषेक कस्तूरी मिश्रित जल से करें। इससे इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है।

12. मीन राशि वाले शिवजी का अभिषेक पंचामृत ( दही, दूध, घी, शक्कर और शहद) से करें और पीले रंग चढ़ाएं। इससे इनकी हर कामना पूरी हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल


Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम