गंदगी और कचरे की वजह से भी बढ़ता है घर का वास्तु दोष, ध्यान रखें ऐसी ही 10 बातें

Published : Apr 02, 2020, 04:48 PM IST
गंदगी और कचरे की वजह से भी बढ़ता है घर का वास्तु दोष, ध्यान रखें ऐसी ही 10 बातें

सार

अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर चाहे किराए का हो या खुद का, वास्तु दोषों की वजह से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर चाहे किराए का हो या खुद का, वास्तु दोषों की वजह से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। घर के दोष दूर करने के लिए वास्तु में उपाय भी
बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. घर का मेन गेट हमेशा साफ रखें। मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
2. अगर संभव हो तो प्रवेश द्वार पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज जरूर बनवाएं। जिससे बाहर का कचरा अंदर आने से रुकेगा। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है।
3. मेन गेट पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर या स्टीकर आदि लगाए जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो दरवाजे पर ऊँ भी लिख सकते हैं। दरवाजे पर शुभ चिह्न बनाने से देवी-देवताओं की कृपा घर पर बनी रहती है।
4. दरवाजे के ठीक सामने फूलों की सुंदर फोटो लगाएं। सूरजमुखी के फूलों की फोटो लगाएंगे ज्यादा अच्छा रहता है।
5. घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) में कभी भी अंधेरा न रखें। वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) में तेज रोशनी का बल्व न जलाएं।
6. घर में शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार का क्लेश नकारात्मकता बढ़ाता है। लड़ने-झगड़ने से परिवार वास्तु दोष भी बढ़ते हैं।
7. घर के आस-पास अगर कोई सूखा पेड़ या ठूंठ है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु दोष बढ़ती हैं।
8. परेशानियों को दूर करने के लिए रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और नहाने के बाद सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं।
9. रोज सुबह-शाम घर में कुछ देर मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप से वातावरण की सकारात्मकता बढ़ती है।
10. रोज सुबह-शाम जब भी खाना बनाएं तो गाय और कुत्ते के लिए रोटी जरूर निकालें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम